
भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार को चार आईएएस अफसरों के तबादले किए। इनमें भोपाल कलेक्टर के आदेश 48 घंटे के भीतर ही बदल दिए गए। अब कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के स्थान पर आशीष सिंह को जिले की कमान दी गई है। वहीं जल निगम भेजे गए अविनाश लवानिया का आदेश परिवर्तित करते हुए उन्हें एमडी एमपीआरडीसी बनाया गया है। दोनों अधिकारी नए स्थान पर प्रभार भी नहीं ले पाए थे।
जारी आदेश के अनुसार एस विश्वनाथन को एमडी पर्यटन विकास निगम से एमडी जल निगम बनाया गया है। अविनाश लवानिया को कलेक्टर भोपाल से (एमडी जल निगम के आदेश को परिवर्तित करते हुए) एमडी मप्र सड़क विकास निगम तथा एमडी मप्र राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल बनाया गया है। कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को अपर सचिव मुख्यमंत्री (कलेक्टर भोपाल के आदेश में बदलाव करते हुए) प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन विकास निगम बनाया है। वहीं एमपीआरडीसी के एमडी आशीष सिंह को कलेक्टर भोपाल बनाया गया है।