भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में औबेदुल्ला खां हैरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, 12 टीमें कर रहीं शिरकत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘औबेदुल्ला खां हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी का अनावरण किया। सीएम ने अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस मौके पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहीं।

हॉकी हमारे देश का मान है

सीएम ने कहा कि भोपाल कभी हॉकी की नर्सरी थी। इसे फिर से नर्सरी बनाना है। हॉकी हमारे देश का मान है। हॉकी भोपाल की शान है। हॉकी भारत की जनता का सम्मान है।

भारत एक बार फिर हॉकी में सिरमौर बन सकता है

सीएम ने कहा कि अगर हम ओलंपिक में मेडल लाते थे तो हॉकी में सबसे ज्यादा लाते थे। काफी क्षमता हमारे खिलाड़ियों में हैं। यदि ठीक ढंग से सुविधाएं उपलब्ध करवा दें। कोच उपलब्ध करवा दें। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें तो भारत एक बार फिर हॉकी में सिरमौर बन सकता है।

खेल सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देंगे : CM

सीएम शिवराज ने कहा कि हॉकी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश गंभीर है। विवेक जैसे हॉकी के प्लेयर मध्यप्रदेश से निकल रहे हैं। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी के कुशल मार्गदर्शन में खेल बढ़ता रहे, हॉकी बढ़ती रहे। मैं आश्वस्त करता हूं कि खेल सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देंगे। सुविधाएं, साधन, कोच सभी व्यवस्थाएं करेंगे। 5-5 एस्ट्रोटर्फ भोपाल में बनाए जा रहे हैं।

इस टूर्नामेंट को 91 साल हो गए

सीएम ने बताया कि औबेदुल्ला खां हॉकी टूर्नामेंट को 91 साल हो गए हैं। बीच में कोरोना के कारण खेल गतिविधियां बंद थीं, इसे अब फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। आज यहां आकर मेरा मन आनंद और प्रसन्नता से भर गया है। यह टूर्नामेंट हॉकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेगा।

12 टीमें कर रहीं शिरकत

टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। जिनमें इंडियन ऑयल, इंडियन रेलवे, पंजाब एंड सिंध बैंक, आर्मी इलेवन, एमपी हॉकी अकादमी, सीएनजी, जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज चेन्नई, पंजाब पुलिस, इंडियन नेवी, आर्मी ग्रीन, सेंट्रल सेक्रिटेरियट और मध्य प्रदेश हॉकी एसोसिएशन शामलि हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों सहित उनके टीम ऑफिशियल्स के लिए खाने पीने सहित उनके आने जाने की व्यवस्था की है।

आखिरी बार 2016 में हुआ था टूर्नामेंट का आयोजन

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1931 में हुई। बता दें कि तब इसका नाम अब्दुल्ला खां गोल्ड कप रखा गया था। यह टूर्नामेंट आखिरी बार 2016 में औबेदुल्ला खां हैरिटेज हॉकी कप के नाम से आयोजित किया गया था। जिसमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की टीम चैम्पियन बनी थी। वहीं इससे पहले 2011 में एयर इंडिया की टीम चैम्पियन बनी थी।

ये भी पढ़ें – इंदौर के नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का लोकार्पण, CM शिवराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन

संबंधित खबरें...

Back to top button