क्रिकेटखेल

BCCI के 36वें प्रेसिडेंट बने रोजर बिन्नी, एनुअल जनरल मीटिंग में लगी मुहर; मुकाबले में नहीं था कोई दूसरा उम्मीदवार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी BCCI के 36वें प्रेसिडेंट बने हैं। मुंबई के ताज होटल में हुई बोर्ड की AGM में बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना गया, वो सौरव गांगुली की जगह लेंगे। बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल मौजूद रहे।

निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए बिन्नी

67 वर्षीय बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। उनके अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया था। ऐसे में वे निर्विरोध चुनाव जीत गए। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।
बिन्नी अपने जमाने के मिडियम पेस बॉलर रहे हैं। उन्होंने 1983 के वर्ल्ड कप में 8 मैच खेले थे, जिसमें सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए थे। रोजर 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।

बीसीसीआई के अब तक के अध्यक्ष

नं. नाम ऑफिस
जॉइन किया
ऑफिस
छोड़ा
रिमार्क
1 आर.ई ग्रांट गोवन 1928 1933
2 सर सिकंदर हयात खान 1933 1935
3 सर हमीदुल्लाह खान 1935 1937
4 सर केएस दिग्विजयसिंहजी 1937 1938
5 पी सुब्बारायन 1938 1946
6 एंथनी डी मेलो 1946 1951
7 जेसी मुखर्जी 1951 1954
8 महाराजकुमार विजिआनाग्राम 1954 1956
9 सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया 1956 1958
10 आरके पटेल 1958 1960
11 एम.ए चिदंबरम 1960 1963
12 महाराजा फतेहसिंहराव गायकवाड़ 1963 1966
13 जेड.आर. ईरानी 1966 1969
14 एएन घोष 1969 1972
15 पीएम रुंगता 1972 1975
16 रामप्रकाश मेहरा 1975 1977
17 एम चिन्नास्वामी 1977 1980
18 एसके वानखेड़े 1980 1982
19 एनकेपी साल्वे 1982 1985
20 एस श्रीरामम 1985 1988
21 बीएन दत्ता 1988 1990
22 माधवराव सिंधिया 1990 1993
23 आईएस बिंद्रा 1993 1996
24 राज सिंह डुंगरपुर 1996 1999
25 एसी मुथिया 1999 2001
26 जगमोहन डालमिया 2001 2004
27 रणबीर सिंह महेंद्र 2004 2005
28 शरद पवार 2005 2008
29 शशांक मनोहर 2008 2011
30 एन श्रीनिवासन 2011 2013 रिजाइन किया
(26) जगमोहन डालमिया 2013 2013 अंतरिम
(30) एन श्रीनिवासन 2013 2014 हटाए गए
शिवलाल यादव 2014 2014 अंतरिम
(26) जगमोहन डालमिया 2015 2015 अध्यक्ष रहते निधन
(29) शशांक मनोहर 2015 2016 रिजाइन किया
34 अनुराग ठाकुर 2016 2017 हटाए गए
सीके खन्ना 2017 2019 एक्टिंग प्रेसिडेंट
35 सौरव गांगुली 2019 2022
36 रोजर बिन्नी 2022 जारी

रोजर बिन्नी का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

रोजर बिन्नी ने 1979-87 के दौरान भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भाग लिया। उन्होंने साल 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। बिन्नी ने टेस्ट करियर में 3.63 के औसत से 47 विकेट लिए।

वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम पर 29.35 के एवरेज से 77 विकेट दर्ज हैं। रोजर बिन्नी बल्ले से भी काफी योगदान देने में माहिर थे। उनके नाम पर टेस्ट में 830 और वनडे इंटरनेशनल में 629 रन दर्ज हैं।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button