Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बरेली की मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट : मालिक और दो मजदूरों की मौत, तीनों के उड़े चीथड़े; शीशा ग्राइंडिंग के दौरान हुआ धमाका

बरेली की मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट : मालिक और दो मजदूरों की मौत, तीनों के उड़े चीथड़े; शीशा ग्राइंडिंग के दौरान हुआ धमाका
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर जा गिरा, जबकि दो मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। धमाके के कारण का पता लगाया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में शुक्रवार (7 फरवरी) सुबह हुआ। फैक्ट्री में मांझे के लिए शीशे की ग्राइंडिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक से धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना भीषण था कि फैक्ट्री की दीवार ढह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि फैक्ट्री में पतंग का मांझा बनाया जा रहा था। ब्लास्ट कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। हादसे में फैक्ट्री मालिक अतीक रजा (45) और मजदूर सरताज (24) की मौत हो गई। मजदूर फैजान (29) गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts