Money Laundering Case :131 करोड़ के अवैध बालू खनन पर ED का बड़ा एक्शन, 8 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार के बांका जिले में 131 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध बालू खनन मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े बिहार, दिल्ली और राजस्थान के 8 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन से जुड़ा है।
131 करोड़ के अवैध बालू खनन पर ED का बड़ा एक्शन, 8 ठिकानों पर छापेमारी
बांका में अवैध बालू खनन मामला

बिहार के बांका जिले में 131 करोड़ रुपये से अधिक के कथित अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की पटना क्षेत्रीय टीम ने महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले की जांच के तहत की जा रही है।

कंपनी का संचालन चंदक परिवार के पास

ईडी के अनुसार, महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड का नियंत्रण राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी चंदक परिवार के पास है। कंपनी का संचालन अशोक चंदक और उनके बेटे राघव चंदक कर रहे हैं।

131 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन का आरोप

जांच में सामने आया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 से 2022-23 के बीच बांका जिले में बड़े पैमाने पर कथित अवैध बालू खनन किया। आरोप है कि यह खनन लंबे समय तक संबंधित विभाग की जानकारी में आए बिना चलता रहा।

Breaking News

भू-स्थानिक जांच में हुआ खुलासा

मामले की जांच के दौरान ईडी ने पटना से बांका जिले के बालू घाटों का भू-स्थानिक (Geospatial) अध्ययन कराया। जांच रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी ने 131 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बालू का कथित अवैध खनन किया।

FIR के बाद मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू

ईडी ने अपनी जांच से जुड़ी जानकारी बिहार राज्य खनन निगम को भेजी। इसके आधार पर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने 21 अगस्त 2025 को बांका में एफआईआर संख्या 365/2025 दर्ज कराई। इसी एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इन राज्यों में चल रही है छापेमारी

ईडी की कार्रवाई फिलहाल 8 ठिकानों पर जारी है। इनमें शामिल हैं-

  • बिहार के बांका और पटना
  • दिल्ली और एनसीआर के ठिकाने
  • राजस्थान के श्रीगंगानगर में 4 स्थान
  • जयपुर में 1 स्थान

फिलहाल ईडी की जांच जारी है और एजेंसी छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts