Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bank Holiday: हर शनिवार बैंक बंद होने का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी, सरकार ने बताया सच

SBI समेत सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित करने वाला कथित सरकारी नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल है। PIB Fact Check ने इसे फर्जी बताया है। जानिए 5 Day Banking की मांग का क्या मामला है, क्या सरकार ने शनिवार की छुट्टी लागू की है और वायरल नोटिफिकेशन की सच्चाई क्या है।
Bank Holiday: हर शनिवार बैंक बंद होने का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी, सरकार ने बताया सच

Bank Holiday News: बैंकों में 5 दिन वर्किंग की मांग के बीच सोशल मीडिया पर एक कथित सरकारी नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने SBI समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, यह दावा गलत है। सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने वायरल दस्तावेज को फर्जी बताया है।

हर शनिवार बैंक बंद होने का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल कथित गजट नोटिफिकेशन में कहा जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। वायरल दस्तावेज में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत सभी सरकारी बैंकों का जिक्र किया गया है। दस्तावेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि अब बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में केवल पांच दिन काम करना होगा और शनिवार-रविवार को छुट्टी रहेगी।

PIB Fact Check ने बताया फर्जी

सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने वायरल दावे की जांच की। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की बात कही गई हो। यानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह कथित सरकारी आदेश फर्जी है। ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों को इस दस्तावेज को देखकर भ्रमित होने से बचना चाहिए।

X Post

5 Day Banking को लेकर क्या है मामला?

बैंकों में 5 Day Banking लागू करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। बैंक कर्मचारी संगठन शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने की मांग करते रहे हैं। इसका मतलब है कि बैंक सप्ताह में पांच दिन काम करें और दो दिन बंद रहें। इसी मुद्दे को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से हड़ताल की घोषणा भी की गई थी। बाद में प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। लेकिन हड़ताल स्थगित होने का मतलब यह नहीं है कि सरकार ने हर शनिवार बैंक बंद करने का फैसला लागू कर दिया है।

अभी वायरल नोटिफिकेशन पर न करें भरोसा

सोशल मीडिया पर सरकारी आदेश या गजट के नाम से कोई दस्तावेज वायरल होने पर उसे तुरंत सही नहीं मानना चाहिए। खासकर बैंक छुट्टी, सरकारी नियम या नई व्यवस्था से जुड़े दावों की पुष्टि आधिकारिक सरकारी स्रोतों से करना जरूरी है। PIB Fact Check ने भी लोगों से ऐसे संदिग्ध दावों से सावधान रहने और बिना पुष्टि के उन्हें आगे शेयर नहीं करने की अपील की है।

Breaking News

फर्जी सरकारी दावे की ऐसे करें शिकायत

अगर आपको केंद्र सरकार से जुड़ा कोई संदिग्ध दावा या फर्जी नोटिफिकेशन मिलता है, तो उसे PIB Fact Check के पास भेजकर उसकी सत्यता की जांच कराई जा सकती है। इसके लिए PIB Fact Check के WhatsApp नंबर +91 8799711259 या ईमेल factcheck@pib.gov.in पर जानकारी भेजी जा सकती है।

SBI समेत सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी है। 5 Day Banking की मांग और इस पर बातचीत अलग मुद्दा है, लेकिन इसे हर शनिवार की छुट्टी लागू होने का सरकारी आदेश नहीं माना जा सकता।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts