Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा : जीप और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर, 6 की मौत; 10 घायल

यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा : जीप और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर, 6 की मौत; 10 घायल
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। दोकटी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और जीप में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान सहित वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस के अनुसार, दोकटी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार तड़के लगभग ढाई-तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और जीप में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। घटना में मारे गए लोगों की पहचान अमित कुमार गुप्ता (46), रणजीत शर्मा (32), यश गुप्ता (9), राज गुप्ता (11), राजेंद्र गुप्ता (50) और एक अज्ञात के रूप में हुई है। मृतकों में यश गुप्ता व राज गुप्ता सगे भाई थे। https://twitter.com/ANI/status/1762306160613286052?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1762306160613286052%7Ctwgr%5Eef9720f17c4000a812a8e462142472f97bb000e0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Futtar-pradesh%2Fhorrific-road-accident-in-ballia-6-people-died-in-jeep-and-pick-up-collision-2024-02-27-1026746 एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीप में सवार लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

घायलों के नाम

  • बब्बन प्रसाद गौड़ उम्र लगभग 35 वर्ष
  • हजारी गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष
  • रमाशंकर गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष
  • सोनू गुप्ता उम्र 31 वर्ष
  • सतेन्द्र गुप्ता उम्र लगभग 55 वर्ष
  • पंकज गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष
  • छितेश्वर गुप्ता पुत्र रामजनम उम्र लगभग 30 वर्ष
  • अमित पुत्र श्याम सुन्दर
  • सीताराम पुत्र सुब्बा
  • परशु राम पुत्र अज्ञात
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts