Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अगले 72 घंटे तक MP के कई हिस्सों में छाए रहेंगे बादल, पचमढ़ी और ग्वालियर से खजुराहो सबसे ठंडा

मध्यप्रदेश में सोमवार को ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे गिर गया है। हालांकि ज्यादातर शहरों में तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से नमी आ रही है। इसके कारण बादल छाए हुए हैं। ये स्थिति अगले 3 दिन तक रहेगी। वहीं 16 दिसंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। [embed]https://twitter.com/Indiametdept/status/1470636334469369858?s=20[/embed]

इंदौर का तापमान भोपाल से कम

जानकारी के मुताबिक, इंदौर का तापमान भोपाल से कम हो गया है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी और राजस्थान में ठंडी हवाओं के साथ नमी आने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं अगले 72 घंटे तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इससे दिन का तापमान सामान्य रहेगा।

फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है। जिसके कारण ज्यादा ठंड नहीं होगी। वहीं तापमान कम-ज्यादा होता रहेगा। बता दें कि बहुत ज्यादा ठंड होने की उम्मीद अभी कम है। गौरतलब है कि बारिश होने के बाद ही अच्छी ठंडी होगी।

इन शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
खजुराहो 6.6
नौगांव 7.0
रीवा 7.6
पचमढ़ी 8.0
ग्वालियर 9.0

इन शहरों में तापमान 10 डिग्री से ऊपर

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
होशंगाबाद 15.9
शाजापुर 15.7
भोपाल 15.2
उज्जैन 14.5
इंदौर 14.2
जबलपुर 12.0

खजुराहो सबसे ठंडा

प्रदेश में पचमढ़ी और ग्वालियर से ज्यादा खजुराहो में सबसे ज्यादा ठंड है। खजुराहो में रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पचमढ़ी में पारा 8 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी से कम नौगांव और रीवा में रात का तापमान दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts