Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के खराब मौसम ने ग्वालियर में रोका PM मोदी को, विमान को नहीं मिला क्लीयरेंस, एयरफोर्स स्टेशन पर बिताया करीब 1 घंटा

दिल्ली के खराब मौसम ने ग्वालियर में रोका PM मोदी को, विमान को नहीं मिला क्लीयरेंस, एयरफोर्स स्टेशन पर बिताया करीब 1 घंटा
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार शाम ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर करीब एक घंटे का समय बिताना पड़ा। वजह थी दिल्ली के पालम एयरबेस पर हो रही भारी बारिश, जिसके चलते उनके विशेष विमान को उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकी।

एमपी दौरे पर आए थे पीएम मोदी

दरअसल, पीएम मोदी मध्य प्रदेश दौरे के तहत ग्वालियर पहुंचे, दोपहर लगभग 2 बजे वे ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा अशोकनगर के आनंदपुर धाम के लिए रवाना हुए। आनंदपुर धाम में पूजा-अर्चना और सत्संग में शामिल होने के बाद शाम करीब 6:15 बजे वे वापस ग्वालियर एयरबेस पहुंचे। यहां से उन्हें विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन मौसम ने रुकावट डाल दी। ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने से पहले पीएम मोदी से मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भरत सिंह कुशवाह और राज्य के डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।

विमान को नहीं मिला क्लीयरेंस

प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान में सवार तो हो गए, लेकिन दिल्ली स्थित पालम वायुसेना लैंडिंग क्षेत्र पर भारी बारिश के कारण उड़ान की अनुमति नहीं मिली। करीब 15 मिनट विमान में प्रतीक्षा करने के बाद पीएम मोदी बाहर आए और एयरफोर्स स्टेशन के ग्रीन रूम में समय बिताया। इस दौरान मौसम विभाग के वैज्ञानिकों और वायुसेना अधिकारियों द्वारा लगातार दिल्ली के मौसम की जानकारी ली जाती रही। जब दिल्ली एयरबेस से क्लीयरेंस मिला, तब प्रधानमंत्री का विमान शाम करीब 7:30 बजे ग्वालियर से उड़ान भर सका। इस तरह प्रधानमंत्री को एयरबेस पर लगभग 1 घंटे से अधिक समय बिताना पड़ा।

ऊर्जा मंत्री ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मीडिया को बताया, दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से प्रधानमंत्री मोदी के विमान को समय पर उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकी। क्लीयरेंस मिलने तक प्रधानमंत्री एयरबेस पर रुके रहे। ये भी पढ़ें- सेवा ही संकल्प : PM मोदी ने की आनंदपुर धाम की सराहना, कहा- समर्पण ही विकसित भारत का आधार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts