राष्ट्रीय

बाबरी विध्वंस की बरसी: हिंदू महासभा ने मथुरा की ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने का किया ऐलान, अलर्ट पर प्रशासन

आज से ठीक 30 साल पहले 06 दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचा गिरा दिया गया था। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को देखते हुए हाई अलर्ट की घोषणा की गई है। इसके अलावा मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के आस पास के इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

आत्मदाह करने की कही बात

दरअसल, अखिल भारत हिंदू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भदौरिया ने 6 दिसंबर 2022 को शाही जामा मस्जिद में रुद्राभिषेक करने और लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो में उन्होंने कहा कि, अगर पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो वो वहीं आत्मदाह कर लेंगे।

मथुरा चलो का दिया नारा

मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है। महासभा ने कहा कि चालीसा श्री कृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह में पढ़ा जाएगा। सभा ने मथुरा चलो का नारा दिया, जिसके बाद जिले में अलर्ट है। पुलिस ने मस्जिद के रास्ते पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुलझा था विवाद

अयोध्या में 06 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। इसके बाद हिंसक घटनाएं हुईं। बाद में विवादित मामला 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुलझ गया। सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। राम जन्मभूमि परिसर को राम मंदिर निर्माण के लिए दे दिया गया। अयोध्या जनपद में ही मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दी जा चुकी है। राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से राम जन्मभूमि परिसर में निर्माण चल रहा है।

क्या हुआ था उस दिन

अयोध्या में 06 दिसंबर 1992 की सुबह से ‘जय श्रीराम’, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’, ‘एक धक्का और दो…’ जैसे नारे हर तरफ गूंज रहे थे।  बाबरी ढांचे के चारों ओर भीड़ जमा होने लगी और दोपहर होते इसके ध्वंस की खबरें आने लगीं। उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। उनके साथ लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के साथ कल्याण सिंह पर भी इस मामले में साजिश रचने के आरोप लगे थे। इस मामले में केस दर्ज हुआ और कल्याण सिंह को एक दिन की जेल भी हुई।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button