Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बब्बर खालसा का आतंकी यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बब्बर खालसा का आतंकी यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़े आतंकी को गिरफ्तार किया। यह आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार आतंकी की पहचान लाजर मसीह के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर जिले के माकोवाल क्षेत्र के कुर्लीयान गांव का रहने वाला है।

BKI के जर्मनी मॉड्यूल के लिए करता था काम

जानकारी के मुताबिक, लाजर मसीह BKI के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था। साथ ही, वह पाकिस्तान स्थित ISI एजेंटों के सीधे संपर्क में था।

हथियार और विस्फोटक बरामद

गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जिसमें –
  • 3 सक्रिय हैंड ग्रेनेड
  • 2 सक्रिय डेटोनेटर
  • 13 कारतूस
  • 1 विदेशी पिस्तौल
इसके अलावा, उसके पास गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन भी मिला है।

पिछले साल पंजाब की जेल से फरार हुआ था

लाजर मसीह पिछले साल 24 सितंबर को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था। तब से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में थीं। आखिरकार, यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। देखें VIDEO...

जांच एजेंसियां अलर्ट, हो सकते हैं और बड़े खुलासे

यूपी एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां इस गिरफ्तारी को भारत में आतंकी साजिश को नाकाम करने की बड़ी सफलता मान रही हैं। फिलहाल, पूछताछ जारी है और जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts