PlayBreaking News

पहलवानों के समर्थन में बाबा रामदेव : बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की, कहा- वो रोज बहन-बेटियों के बारे में बकवास करता है

Follow on Google News
पहलवानों के समर्थन में बाबा रामदेव : बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की, कहा- वो रोज बहन-बेटियों के बारे में बकवास करता है
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (WFI)  के चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे पहलवानों के समर्थन में बाबा रामदेव का बयान सामने आया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने बीजेपी सांसद के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि, कुश्ती संघ के मुखिया को पकड़कर फौरन जेल में डाल देना चाहिए।

बृजभूषण को भेजा जाए जेल

राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि, 'देश के पहलवानों का जंतर-मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर दुराचार व्यभिचार के आरोप लगाना यह बहुत ही शर्मनाक बात है। ऐसे व्‍यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। वह रोज मुंह उठाकर बार-बार मां, बहन और बेटियों के बारे में बकवास कर रहा है। यह बहुत ही निंदनीय है ये कुकृत्‍य है और पाप है।'

पहलवान करेंगे महापंचायत

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पहलवान अब अपने आंदोलन को धार देने में लग गए हैं। जिस दिन नई संसद का उद्घाटन होगा, पहलवान उसी दिन संसद के बाहर महिला महापंचायत आयोजित की जाएगी यानी 28 मई को दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में बड़े जमावड़े की तैयारी है। इससे पहले, 7 मई को भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर खाप पंचायत हुई थी। जिसमें सरकार को बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके साथ ही कोई कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।

भाजपा सांसद के खिलाफ दो मामले दर्ज

भाजपा सांसद के खिलाफ दो प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं। पहली एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जिसे यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के साथ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। दूसरी प्राथमिकी शिकायतों की व्यापक जांच के संबंध में दर्ज की गई है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ के सात मई को होने वाले चुनावों पर रोक लगा दी है तथा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से इस खेल संस्था के कामकाज को देखने और 45 दिनों के अंदर चुनाव कराने के लिए तदर्थ समिति गठित करने के लिए कहा है।

क्या है मामला?

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत 30 पहलवानों ने कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 18 जनवरी को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर ओलिंपिक विजेता खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पहलवानों का दावा है कि कुश्ती महासंघ नियमों के नाम पर रेसलर्स का उत्पीड़न कर रहा है। पहलवानों का कहना है कि, उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। WFI अध्यक्ष सरेआम पहलवानों के साथ अभद्रता करते हैं और गाली-गलौज करते हैं। पहलवानों ने कुश्ती महासंघ को भंग करने की मांग उठाई है। बृजभूषण पर भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष पद छोड़ने का दवाब बनाया जा रहा है, लेकिन वह इस्तीफा देने को राजी नहीं हैं। आरोपों को झूठ बताते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, अगर आरोप सही साबित हुए तो मैं फांसी पर लटकने के लिए तैयार हूं। ये भी पढ़ें- मुझे फांसी दे दो, लेकिन कुश्ती की गतिविधियां नहीं रुकनी चाहिए : WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts