इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

बाबा महाकाल की तीसरी शाही सवारी, भक्‍तों को तीन रूपों में देंगे दर्शन; नगर भ्रमण पर शिव-तांडव रूप में निकलेंगे भगवान

उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की श्रावण और भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में तीसरी सवारी सोमवार (24 जुलाई) को नगर भ्रमण पर निकलेगी। इसमें बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, हाथी पर मनमहेश व गरूड़ रथ पर शिव-तांडव रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सावन के तीसरे सोमवार भक्तों को भगवान महाकाल के एक साथ तीन रूपों के दर्शन होंगे।

सभामंडप से निकलेगी पालकी

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व मंदिर के सभामंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। उसके पश्चात भगवान चंद्रमौलेश्वर पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

क्षिप्रा के जल से होगा भगवान का अभिषेक

शाही ठाठ बाट के साथ सवारी की शुरुआत होगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी। उसके बाद सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा।

फाइल फोटो।

इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यीनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: मंदिर पहुंचेगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button