इंदौर में बीकॉम के छात्र ने लगाई फांसी, परिवार के लोगों ने दोस्त से मिलने से रोका तो दे दी जान

मध्यप्रदेश के इंदौर से छात्र के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बता दें कि रेलवे कॉलोनी स्थित बीकॉम के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोगों ने बताया कि उसे कुछ दिन से दोस्त से नहीं मिलने दिया जा रहा था। जिस कारण से वे तनाव में था। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_14730" align="aligncenter" width="624"] ब्लैक टी शर्ट में छात्र हिमांशु[/caption]

फांसी लगाने का कारण ?

पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय मृतक छात्र हिमांशु की बहन टीना ने बताया कि वे रंगवासा स्थित प्राइवेट कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। उसके पिता शाजापुर में रहते हैं। बता दें कि हिमांशु के साथ पहले स्कूल में न्यू बिजलपुर निवासी अमन मंसूरी पड़ता था। ये दोनों अच्छे दोस्त थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से हिमांशु के परिवार के लोगों ने अमन से मिलना-जुलना बंद करा दिया था। जिसको लेकर वे डिप्रेशन में चल रहा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, हिमांशु के परिवार के लोगों ने दोस्त से मिलने से रोका तो उसने फांसी लगा ली। हालांकि मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इंदौर से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts