राष्ट्रीय

UP Election 2022 : 31 जनवरी को PM मोदी की पहली वर्चुअल रैली, 10 फरवरी को होना है पहले चरण का मतदान

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल-बदल और प्रत्याशियों के नामों के एलान का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच पीएम मोदी 31 जनवरी को अपनी पार्टी भाजपा के लिए पहली आभासी राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान पहले चरण में मतदान वाले जिलों को फोकस किया जाएगा। दरअसल, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया है।

डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी इस दौरान 11 जिले के 58 सीटों से जुड़े करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों की काफी अहम भूमिका होती है। पीएम मोदी एक लाख बूध अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों से सीधे संवाद करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: BJP ने जारी की एक और लिस्ट, 91 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा; जानिए किन-किन दिग्गजों को मिला टिकट

क्या है यूपी में चुनाव का पूरा शेड्यूल

• उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।
• दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा।
• तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा।
• चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान होगा।
• पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान होगा।
• छठे चरण में 03 मार्च को 57 सीटों पर मतदान होगा।
• सातवें चरण में 07 मार्च को 54 सीटों पर मतदान होगा।
• यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button