Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एशियन गेम्स: हॉकी में भारत ने जापान को 5-1 से हराया, नौ साल बाद जीता गोल्ड

ओलिंपिक 2024 का कोटा किया हासिल
Follow on Google News
एशियन गेम्स: हॉकी में भारत ने जापान को 5-1 से हराया, नौ साल बाद जीता गोल्ड
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को एशियन गेम्स में कमाल कर दिया। फाइनल में उसने जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड जीता। इसके साथ भारत ने ओलिंपिक 2024 का कोटा हासिल कर लिया।

 2014 में जीता था स्वर्ण

टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड हासिल किया है। पिछली बार भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था। वहीं, 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया था।

13वें दिन भारत ने जीते 9 मेडल, कुल 95 हुए

एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने शुक्रवार को 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 9 मेडल जीते है। कुल मेडल संख्या 95 हो गई है। भारत अब 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है।

आज 100 के करीब पहुंचेगा आंकड़ा 

  • क्रिकेट: 1 मेडल- भारतीय क्रिकेट टीम से एक मेडल आना तय है।
  • आर्चरी: 3 मेडल- कंपाउंड मेंस इंडिविजुअल के फाइनल में दोनों खिलाड़ी भारत के हैं, ऐसे में गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत के पास आएंगे। कंपाउंड विमेंस इंडिविजुअल फाइनल में भी एक मेडल पक्का है।
  • बैडमिंटन: 1 मेडल- मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत अपना मेडल पक्का कर चुका है। सेमीफाइनल में भारत का सामना मलेशिया से होगा।
  • कबड्डी: 2 मेडल- भारतीय मेंस और विमेंस दोनों टीमें कबड्डी के फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत उन्हें दृढ़निश्चय से मिली है। उन्होंने न केवल गेम बल्कि असंख्य भारतीयों का दिल जीत लिया है। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts