अन्यमनोरंजनराष्ट्रीय

क्रूज पार्टी मामले में एक और ट्विस्ट, गवाह का दावा- आर्यन खान को इस केस फंसाया गया

मुंबई। आर्यन खान ड्रग केस में आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब मामले में गवाह विजय पगारे ने मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को बयान दिया है कि 2 अक्टूबर को क्रूज पर की गई रेड प्री-प्लान्ड थी। साथ ही उसका कहना है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कुछ लोगों ने इसलिए फंसाया ताकि इससे मोटा पैसा बनाया जा सके। बयान 4 नवंबर को दर्ज कराया गया।

सुनील पाटिल पर लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय पगारे ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से सुनील पाटिल के साथ रह रहे थे, क्योंकि उन्हें उनसे कुछ पैसे लेने थे। उसे पाटिल से कुछ रुपयों की उगाही करनी थी इसलिए उसने पहले कुछ नहीं बोला। इस केस से सुनील पाटिल का नाम शनिवार को जुड़ा जब महाराष्ट्र के BJP लीडर मोहित कंबोज ने कहा कि पाटिल इस केस का मास्टरमाइंड है और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं का करीबी है।

2018 में दिए थे पैसे

पगारे ने बताया कि उसने सुनील पाटिल को एक काम करने के लिए 2018 में पैसे दिए थे, लेकिन उसने वह काम नहीं किया और पैसा भी नहीं लौटा रहा था। इसलिए उसने सुनील का पीछा करना शुरू किया। अहमदाबाद, सूरत और मुंबई के ललित होटल और फॉर्च्यून होटलों में पगारे सुनील पाटिल के साथ था।

27 दिन बाद जेल से बाहर आए आर्यन खान, बेटे को लेने पहुंचे थे शाहरुख

बड़ा काम हो गया- भानुशाली

पगारे ने बताया कि इस साल 27 सितंबर के नवी मुंबई के फॉर्च्यून होटल में पाटिल ठहरा था। उसी होटल में एक कमरा केपी गोसावी के नाम से भी बुक था। पगारे ने बताया कि बीजेपी से जुड़ा मनीष भानुशाली, जो ड्रग्स केस में गवाह है, वो फॉर्च्यून होटल आया। एक कमरे में पगारे, भानुशाली, पाटिल और केपी गोसावी मौजूद थे। तभी भानुशाली ने पाटिल से कहा कि बड़ा काम हो गया और हें अब हमें अहमदाबाद के लिए निकलना है लेकिन पगारे को साथ नहीं ले जा सकते। पगारे का दावा है कि उसे नहीं पता था कि क्या हो रहा है और उसे सिर्फ अपने पैसों से मतलब था।

पैसे लेकर भाग गया था गोसावी!

3 अक्टूबर को भानुशाली दोबारा होटल के उस कमरे में आया जहां पगारे ठहरे हुए थे। उसने पगारे से कहा कि आओ तुम्हारे पैसे मिल जाएंगे। दोनों एनसीबी ऑफिस की ओर चले गए। पगारे के मुताबिक, वाशी से एनसीबी ऑफिस आते समय भानुशाली फोन पर किसी से बात कर रहा था और पूजा, सैम, मयूर जैसे नाम ले रहा था। पगारे के मुताबिक, उस समय गोसावी का फोन स्विच ऑफ था और आशंका थी कि वो पैसे लेकर भाग गया है।

मलिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, लड़की के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है काशिफ खान

प्री-प्लान्ड थी रेड

NCB दफ्तर पहुंचने के बाद विजय पगारे ने देखा कि वहां मीडिया मौजूद है और आर्यन खान को हिरासत में लिया गया है। बाद में उसने क्रूज पार्टी में हुई रेड की खबर देखी और उसमें मनीष भानुशाली और केपी गोसावी को आर्यन और अरबाज को ले जाते देखा। तब उसे समझ आया कि रेड पहले से प्लान करके की गई थी। पगारे ने बताया कि उसने आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मानशिंदे ने उसकी बात नहीं सुनी।

सैम डिसूजा की हुई थी पाटिल से मुलाकात

विजय पगारे ने बताया पाटिल की सारी मीटिंग होटलों में होती थी और उससे मिलने आने वालों में सैम डिसूजा भी शामिल था। क्रूज रेड से पहले पाटिल ने पगारे को बताया कि उसे एक काम मिल गया है और वह जल्द ही पैसे लौटा देगा। पगारे ने कहा कि मुझे बाद में समझ आया कि पैसा इस रेड से आएगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button