PlayBreaking News

‘AAP' सत्ता में लौटी तो पानी के बढ़े हुए बिल माफ कर दिए जाएंगे : अरविंद केजरीवाल

Follow on Google News
‘AAP' सत्ता में लौटी तो पानी के बढ़े हुए बिल माफ कर दिए जाएंगे : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले महीने वाले होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि उनकी पार्टी सत्ता में लौटती है तो दिल्ली के लोगों के ‘बढ़े हुए पानी के बिलों’ को माफ कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जनता को भेजे जा रहे हजारों-लाखों रुपए के पानी के बिलों से लोग परेशान हैं।

केजरीवाल का आरोप

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उनके जेल जाने के बाद से ही लोगों को पानी के बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं। ‘आप' प्रमुख ने लोगों से इन बिलों का भुगतान न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था, लेकिन आज मैं औपचारिक तौर पर घोषणा कर रहा हूं कि विधानसभा चुनाव होने पर जब ‘आप' सत्ता में वापस आएगी तो ये बढ़े हुए पानी के बिल माफ कर दिए जाएंगे। जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत हैं, उन्हें बिल भरने की जरुरत नहीं है। देखें VIDEO...

आप प्रमुख ने किया ये दावा

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि ‘आप' सरकार प्रति माह 20 हजार लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराती है और राजधानी के 12 लाख से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिलता है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर अगले महीने चुनाव होने हैं, जिसमें ‘आप' लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts