PlayBreaking News

Arunachal-Sikkim Election Result 2024 : अरुणाचल में मतगणना पूरी, BJP ने 60 में 46 सीटों पर किया कब्जा; सिक्किम में SKM की सरकार

Follow on Google News
Arunachal-Sikkim Election Result 2024 : अरुणाचल में मतगणना पूरी, BJP ने 60 में 46 सीटों पर किया कब्जा; सिक्किम में SKM की सरकार
ईटानगर/गंगटोक। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को बहुमत मिल गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार की वापसी हुई है। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। अरुणाचल में विधानसभा की 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं। सिक्किम की 32 सीटों में से 17 सीटों पर सिक्किम क्रांति पार्टी (SKM) काबिज है। वहीं अरुणाचल में 2019 में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

अरुणाचल में जीत के बाद PM ने की कार्यकर्ताओं की सराहना

अरुणाचल विधानसभा चुनावों में भाजपा की बंपर जीत हुई है। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 46 सीटें जीती हैं। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'मैं चुनाव अभियान के माध्यम से भाजपा अरुणाचल प्रदेश के असाधारण कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करना चाहूंगा। यह सराहनीय है कि वे पूरे राज्य में कैसे गए और लोगों से जुड़े।' https://twitter.com/narendramodi/status/1797197943180492916

सिक्किम के रिजल्ट को लेकर पीएम मोदी का पोस्ट

सिक्किम विधानसभा चुनावों के नतीजे साफ हो गए हैं। इन नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट दिया। मैं हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना करता हूं। हमारी पार्टी सिक्किम के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेगी।' https://twitter.com/narendramodi/status/1797203122290397248

अरुणाचल में भाजपा सरकार

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है। अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें भजापा 46 सीटों पर जीत गई है, पार्टी इनमें से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। एनपीपी 5, एनसीपी 3, पीपीए 2, कांग्रेस एक और निर्दलीय तीन सीटों पर विजयी रहे हैं।

अरुणाचल का कोटि-कोटि अभिनंदन : गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'अरुणाचल प्रदेश की देवतुल्य जनता ने भी भाजपा को चुना है। यह माननीय मोदी जी सरकार की एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट, एक्ट फर्स्ट नीति का प्रतिसाद है। अरुणाचल का कोटि-कोटि अभिनंदन!' https://twitter.com/gssjodhpur/status/1797186736226988158

SKM ने 31 सीट जीतकर विपक्ष का सूपड़ा किया साफ

सिक्किम विधानसभा चुनाव में सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है। बची हुई एक सीट पर एसडीएफ ने जीत हासिल की है।

अरुणाचल में BJP के कौन से उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं?

अरुणाचल की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 10 सीटों पर पहले ही बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। निर्विरोध जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम यहां दिए गए हैं।
  1. मुक्तो सीट से पेमा खांडू
  2. बोमडिला सीट से डोंगरू सियोंगजू
  3. ईटानगर सीट से तेची कासो
  4. सागली सीट से रातू तेकची
  5. जीरो हापोली सीट से हागे अप्पा
  6. ताली सीट से जिक्को ताके
  7. तालिहा साीट से न्यातो दुकाम
  8. रोइंग सीट से मुच्चू मीठी
  9. हायूलियांग सीट से दासांग्लू पुल
  10. चोउखोम सीट से चौना मीन
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : 21 राज्यों की 102 सीटों पर लॉक हुई उम्मीदवारों की किस्मत, लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा तो बिहार में सबसे कम वोट पड़े; कुल 68.29% वोटिंग हुई
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts