Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लव जिहाद फंडिंग केस में गिरफ्तार अनवर कादरी पर आर्म्स एक्ट की कारवाई, जम्मू-कश्मीर की बंदूक का लाइसेंस निकला फर्जी

लव जिहाद फंडिंग केस में गिरफ्तार अनवर कादरी पर आर्म्स एक्ट की कारवाई, जम्मू-कश्मीर की बंदूक का लाइसेंस निकला फर्जी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। लव जिहाद फंडिंग केस में गिरफ्तार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ इंदौर के सदर बाजार थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में नई एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि कादरी के पास मिली 12 बोर की बंदूक का लाइसेंस फर्जी है।

    पुलिस जांच में फर्जी निकला लाइसेंस

    सदर बाजार पुलिस के अनुसार, अनवर कादरी के पास से बरामद बंदूक का लाइसेंस जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से जारी होना दिखाया गया था। जब इंदौर पुलिस ने इसकी जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को पत्राचार किया, तो पता चला कि रामबन जिले में ऐसा कोई लाइसेंस जारी ही नहीं हुआ था।

    Twitter Post

    कठुआ से कराया गया फर्जी रिन्युअल

    पुलिस जांच में सामने आया कि लाइसेंस का रिन्युअल जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से कराया गया था, जबकि मूल रूप से यह लाइसेंस कभी जारी ही नहीं हुआ। जांच में यह भी पता चला कि लाइसेंस का यूआईडी नंबर भी फर्जी है। इस खुलासे के बाद अनवर कादरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में नया केस दर्ज किया गया है।

    सीबीआई की जांच के घेरे में मामला

    सूत्रों के अनुसार, कठुआ जिले से जारी हुए कई बंदूक लाइसेंसों की जांच सीबीआई भी कर रही है। ऐसे में अब अनवर कादरी का यह मामला भी केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर आ गया है। पुलिस का कहना है कि इस फर्जी लाइसेंस की जांच गहराई से की जाएगी और इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने कहा, अनवर कादरी के पास मिली बंदूक का लाइसेंस फर्जी पाया गया है। यह लाइसेंस न तो रामबन जिले से जारी हुआ था और न ही उसका कोई वैध रिकॉर्ड मौजूद है। इसके आधार पर सदर बाजार थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में नया केस दर्ज किया है।

    (रिपोर्ट - हेमंत नागले)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts