Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में हथियारबंद बदमाशों ने किसान को बनाया बंधक, लाखों रुपए नकदी और जेवर लूटे

जबलुपर शहर में गोसलपुर थाना अंतर्गत एक किसान से लूट का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाशों ने किसान को पहले बंधक बनाया फिर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बदमाशों ने किसान से लाखों रुपए नकदी और जेवर लूट लिए। हालांकि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

लाखों की नकदी और जेवर लूटे

जानकारी के मुताबिक, किसान दिलीप ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। किसान ने बताया कि बदमाशों ने बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की, उसके बाद 4 लाख रुपए नकदी और करीब ढाई लाख का जेवर लूट लिए। फिलहाल किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ये भी पढ़ें : MP के अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्पेंद्र यादव ने दिया इस्तीफा

बंदूक की नोक पर की लूट

पीड़ित किसान के मुताबिक, बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसके सीने पर बंदूक अड़ा दी और धमकाते हुए बोले कि जिंदा रहना चाहते हो तो पैसे-जेवर निकाल दो। इसके बाद दहशत में आकर वे शोर भी नहीं मचा पाया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बंदूक की नोक पर किसान के घर की वारदात को अंजाम दिया है। ये भी पढ़ें : MP में 24 घंटे में 30 नए केस, इंदौर और भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमित; प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 263

वारदात के बाद मचा हड़कंप

लूट की वारदात के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा सहित गोसलपुर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया। जबलपुर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts