Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Apple में आज से बड़ा बदलाव, टिम कुक की जगह जॉन टेर्नस बने CEO; 15 साल बाद बदलेगी कंपनी की कमान

Apple में 1 सितंबर से बड़ा बदलाव हुआ है। 15 साल बाद टिम कुक CEO पद छोड़कर Executive Chairman बनेंगे, जबकि जॉन टेर्नस नए CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Apple में आज से बड़ा बदलाव, टिम कुक की जगह जॉन टेर्नस बने CEO; 15 साल बाद बदलेगी कंपनी की कमान

Apple में 1 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव हो गया है। करीब 15 साल तक कंपनी के CEO रहे टिम कुक अब इस पद पर नहीं रहेंगे। उनकी जगह जॉन टेर्नस Apple के नए CEO का पद संभालेंगे। Apple ने अप्रैल 2026 में ही इस बदलाव का ऐलान कर दिया था। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला लंबे समय से चली आ रही उत्तराधिकारी योजना के तहत लिया गया है। हालांकि, टिम कुक Apple से अलग नहीं हो रहे हैं। CEO पद छोड़ने के बाद वे कंपनी के Executive Chairman बनेंगे। इस भूमिका में वे कंपनी के कुछ अहम मामलों में मदद करते रहेंगे और दुनियाभर के नीति-निर्माताओं के साथ बातचीत में भी कंपनी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

2011 में स्टीव जॉब्स के बाद संभाली थी कमान

टिम कुक ने अगस्त 2011 में Apple के CEO का पद संभाला था। उन्होंने कंपनी के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी। करीब 15 साल तक Apple की कमान संभालने के दौरान कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट और प्रोडक्ट कैटेगरी पेश कीं। कुक के कार्यकाल में Apple ने Apple Watch, AirPods, HomePod और Apple Vision Pro जैसे प्रोडक्ट लॉन्च किए। उनके नेतृत्व में कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ और Apple ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी।

कौन हैं जॉन टेर्नस?

जॉन टेर्नस लंबे समय से Apple से जुड़े हुए हैं। उन्होंने साल 2001 में Apple की Product Design टीम से अपना सफर शुरू किया था। 2013 में वे Hardware Engineering के Vice President बने और 2021 में Senior Vice President of Hardware Engineering की जिम्मेदारी संभाली। CEO बनने से पहले टेर्नस Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग डिवीजन की अगुआई कर रहे थे। उनके नेतृत्व में iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, AirPods और Apple Vision Pro समेत कई प्रोडक्ट्स के हार्डवेयर पर काम हुआ। वे iPad और AirPods जैसी नई प्रोडक्ट लाइनों के विकास में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

Breaking News

25 साल से Apple से जुड़े हैं टेर्नस

जॉन टेर्नस का Apple के साथ करीब 25 साल का लंबा अनुभव है। कंपनी में आने से पहले वे Virtual Research Systems में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने University of Pennsylvania से Mechanical Engineering में बैचलर डिग्री हासिल की है। Apple के मुताबिक, टेर्नस ने कंपनी में अपने लंबे करियर के दौरान iPad और AirPods जैसी नई प्रोडक्ट कैटेगरी के साथ-साथ iPhone, Mac और Apple Watch की कई पीढ़ियों के विकास में काम किया है।

AI प्रोफाइल को लेकर Instagram के बदले नियम, अब क्रिएटर्स को देनी होगी ये जानकारी

टिम कुक की नई भूमिका क्या होगी?

CEO पद छोड़ने के बाद टिम कुक Executive Chairman के तौर पर Apple से जुड़े रहेंगे। यानी कंपनी की रोजमर्रा की CEO जिम्मेदारी अब जॉन टेर्नस के पास होगी, जबकि कुक बोर्ड और कंपनी से जुड़े कुछ अहम मामलों में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। Apple ने कहा है कि कुक और टेर्नस के बीच जिम्मेदारी का यह बदलाव पहले से तय उत्तराधिकारी योजना का हिस्सा है। टेर्नस 1 सितंबर से CEO के साथ Apple के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल होंगे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts