इंदौरताजा खबरबॉलीवुडमध्य प्रदेश

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की यादें, महू के पुराने घर की तस्वीर शेयर कर लिखा- यहां मैंने तैरना सीखा

इंदौर। 1 मार्च से 5 मार्च इंदौर में टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी इंदौर पहुंची थीं। वही इंदौर के समीप महू स्थित वह अपने पुराने घर पर गई और अपने घर की यादों को उसने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। रील सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, पहली बार तैरना सीखा था। अनुष्का ने इस रील को ए वॉक डाउन द मेमोरी लेनज् का नाम दिया है।

यहीं पर मैंने पिता के साथ स्कूटर की सवारी की थी

महू की गलियों में अनुष्का शर्मा ने बचपन की यादों को शेयर करते हुए लिखा- पहली बार एक बच्चे के रूप में तैरना सीखा था। इसी जगह पर मेरे जन्मदिन पर एक वीडियो गेम खरीदने के लिए मेरे भाई ने मुझे बरगलाया था और उस वीडियो गेम में हमेशा वहीं खेलता था। इसी जगह पर मैंने अपने पिता के साथ स्कूटर की सवारी की थी। महू हमेशा मेरे दिल का हिस्सा हो रहा है। अनुष्का ने उस पुराने घर में जहां वह रहती थी, वहां जाकर फोटो भी क्लिक कराया।

https://www.instagram.com/reel/CpdA0Bmp6FA/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

आर्मी कर्नल रहे हैं अनुष्का के पापा

बता दें कि अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनके पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में कर्नल रहे हैं। ऐसे में अनुष्का को पूरे परिवार के साथ देश के कई खूबसूरत शहरों और जगहों पर घूमने का मौका मिला। इन्हीं में से एक जगह महू (इंदौर) रही। अनुष्का इंदौर को अपने दिल के सबसे करीब मानती हैं। इंदौर में अनुष्का का दिल बसता है।

महाकाल के दरबार में पहुंचे थे विराट-अनुष्का

बता दें कि तीन दिन पहले यानि शनिवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक वह नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। जिसके बाद विराट कोहली ने मंदिर में जाकर बाबा महाकाल को अभिषेक भी किया। इस दौरान विराट कोहली धोती पहने हुए दिखाई दिए। वहीं अनुष्का शर्मा पारंपरिक रूप से साड़ी पहने हुए दिखाई दी थी। दोनों ही भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद सीधे इंदौर की ओर निकल गए।

(इनपुट – हेमंत नागले)

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button