🌤️
--Bhopal, India

बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतों ने तोड़ीं 1971 युद्ध की ऐतिहासिक प्रतिमाएं

Follow on Google News
बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतों ने तोड़ीं 1971 युद्ध की ऐतिहासिक प्रतिमाएं
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने सोमवार को बांग्लादेश के मुजीबनगर में 1971 के युद्ध स्मारक पर एक प्रतिष्ठित मूर्ति को तोड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। थरूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर बताया कि भारत विरोधी ताकतों ने बांग्लादेश में 1971 युद्ध के शहीद स्मारक परिसर में मौजूद ऐतिहासिक प्रतिमाओं को तोड़ दिया है। इनमें वे प्रतिमाएं भी शामिल हैं, जो 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण का प्रतीक हैं। थरूर ने लिखा, ऐसी अराजक हरकतों को माफ नहीं किया जा सकता। 1971 युद्ध के उस क्षण को मूर्तियों की शक्ल दी गई थी, जब हजारों 1971 पाक सैनिकों ने भारतीय सेना के आगे सरेंडर किया था।
People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts