Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोनम वांगचुक के समर्थन में आए अन्ना हजारे,बोले- 'सरकार उनके सब्र का इम्तिहान न ले, तुरंत करे बातचीत'

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर केंद्र सरकार से जल्द बातचीत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और सरकार को उनके सब्र का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए। मांगें माने या नहीं, लेकिन संवाद जरूर होना चाहिए।
बोले- 'सरकार उनके सब्र का इम्तिहान न ले, तुरंत करे बातचीत'
सोनम वांगचुक के आंदोलन को अब अन्ना हजारे का भी समर्थन मिल गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को अब वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का भी समर्थन मिल गया है। अन्ना हजारे ने शनिवार को केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। ऐसे में सरकार को उनके धैर्य और सब्र की परीक्षा लेने के बजाय जल्द से जल्द उनसे बातचीत शुरू करनी चाहिए।

'मांगें मानें या नहीं, लेकिन बातचीत जरूर हो'

अन्ना हजारे ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में बातचीत सबसे बड़ा रास्ता होती है। उन्होंने कहा कि सरकार सोनम वांगचुक की सभी मांगें माने या न माने, यह उसका निर्णय हो सकता है, लेकिन उनसे संवाद जरूर होना चाहिए। इतने दिनों से अनशन कर रहे व्यक्ति को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक अनशन पर बैठे व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता स्वाभाविक है, इसलिए सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द पहल करनी चाहिए।

20 दिनों से अनशन पर हैं सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी बिगड़ती तबीयत के बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। इस कार्रवाई के बाद देशभर में इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।

Breaking News

लगातार बढ़ रहा है समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में पिछले कुछ दिनों में कई प्रमुख हस्तियां सामने आई हैं। गायक विशाल ददलानी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता पहले ही उनके समर्थन में अपनी आवाज उठा चुके हैं। अब अन्ना हजारे की अपील के बाद इस आंदोलन को एक और बड़ा नैतिक समर्थन मिला है। फिलहाल सरकार की ओर से अन्ना हजारे की अपील पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, सोनम वांगचुक के समर्थक लगातार सरकार से बातचीत शुरू करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग कर रहे हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts