Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ankita Lokhande GST Raid:अंकिता लोखंडे के ससुराल बिलासपुर में GST छापेमारी, 11 ठिकानों पर दबिश

बिलासपुर में स्टेट GST विभाग ने कोल कारोबारियों के 11 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के पारिवारिक कारोबार का नाम भी सामने आया।
Follow on Google News
अंकिता लोखंडे के ससुराल बिलासपुर में GST छापेमारी, 11 ठिकानों पर दबिश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति, बिजनेसमैन विक्की जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई शो या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि GST की बड़ी कार्रवाई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट GST विभाग महावीर कोल वाशरी, फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन से जुड़े कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनमें से एक कंपनी का नाम अंकिता-विक्की के पारिवारिक कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। 

    अंकिता-विक्की जैन से जुड़ा नाम

    इस छापेमारी की सबसे अहम बात यह रही कि महावीर कोल वाशरी का नाम टीवी और फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के पारिवारिक कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल जांच कारोबार से जुड़े दस्तावेजों तक सीमित है और व्यक्तिगत स्तर पर किसी पर आरोप नहीं लगाए गए हैं।

    रायपुर से आई विशेष टीम

    स्टेट GST कमिश्नर मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर से आई विशेष टीम ने 12 दिसंबर की सुबह कार्रवाई शुरू की। टीम ने दिनभर और देर रात तक लेन-देन, खरीद-बिक्री, स्टॉक और आय से जुड़े कागजातों की गहन जांच की। डिजिटल रिकॉर्ड और फिजिकल फाइलें भी जब्त की गई हैं।

    ₹10 करोड़ की राशि सरेंडर

    जांच के दौरान महावीर कोल वाशरी द्वारा करीब 10 करोड़ रुपए की राशि सरेंडर किए जाने की जानकारी सामने आई। GST अधिकारियों का मानना है कि यह राशि टैक्स से जुड़ी अनियमितताओं से संबंधित हो सकती है। वहीं, फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के ठिकानों पर जांच अब भी जारी है।

    इनपुट टैक्स क्रेडिट में हेराफेरी का शक

    प्रारंभिक जांच में कोयले की मिक्सिंग और अन्य प्रक्रियाओं के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। अधिकारियों को शक है कि टैक्स बचाने के लिए लेन-देन को अलग-अलग तरीकों से दिखाया गया। यह मामला करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी तक पहुंच सकता है।

    दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

    GST की कार्रवाई शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। रायपुर से आई टीमें बिलासपुर में डटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मात्रा सत्यापन और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद टैक्स चोरी की वास्तविक राशि सामने आएगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    लंबे समय से GST की निगरानी में थे कारोबारी

    सूत्रों के मुताबिक, ये तीनों कोल कारोबारी लंबे समय से SGST की निगरानी में थे। इनका कारोबार सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं, बल्कि रायगढ़, बलौदा बाजार और अन्य जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों तक फैला हुआ है।

    अंकिता लोखंडे- विक्की जैन 

    अंकिता लोखंडे टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता से पहचान बनाई और बाद में फिल्मों में भी काम किया।वहीं विक्की जैन एक बिजनेसमैन हैं और छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। विक्की जैन अक्सर बिजनेस और रियलिटी शोज के कारण चर्चा में रहते हैं, जबकि अंकिता लोखंडे एक्टिंग और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts