इंदौरमध्य प्रदेश

Khargone : शादी में फ्रूट कस्टर्ड खाना पड़ा महंगा, 45 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

खरगोन। जिला मुख्यालय स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात शादी समारोह में खाना खाने के बाद 45 लोग उल्टी दस्त (फूड पॉइजनिंग) का शिकार हो गए। खरगोन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अनार सिंह चौहान ने बताया कि रात 12:00 बजे से सुबह तक 45 लोग पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत के साथ भर्ती हुए हैं। इनमें से 41 लोग 12:00 से 4:00 बजे के बीच भर्ती हुए। इस बीच अस्पताल महकमे में अफरातफरी मच गई। इसकी प्रसासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी गई।

लोगों को देर रात हुई दिक्कत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान किसी भोज्य पदार्थ के प्रदूषित होने के चलते यह घटनाक्रम हुआ है। डॉ. चौहान कहा कि अधिकांश की हालत स्थिर है और अब कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा रही है। स्थानीय नागरिक ओपी पाटीदार ने बताया कि खरगोन के बाहरी इलाके स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मोहनलाल पाटीदार के यहां आयोजित शादी समारोह के दौरान खरगोन तथा आसपास के लोगों ने भोजन किया था। रात को 12:00 बजे के बाद दिक्कत शुरू हुई और खरगोन के पास सोनी पुरा से 25 लोगों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया।

फ्रूट कस्टर्ड से हुई फूड पॉइजनिंग

आशंका जताई जा रही है कि शादी कार्यक्रम के दौरान परोसे गए फ्रूट कस्टर्ड की वजह से उक्त स्थिति निर्मित हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ितों में एक 2 वर्ष की बच्ची भी है, जिसने केवल फ्रूट कस्टर्ड ही खाया था। एक अन्य पीड़ति राजेंद्र कुमार बागदरे ने बताया कि उन्हें भोजन के करीब दो घंटे बाद उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई और जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: झाबुआ में ‘हलमा उत्सव’ : CM शिवराज कंधे पर गैती लेकर श्रमदान करने पहुंचे, कहा- हलमा की इस परंपरा को MP में लागू करेंगे

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button