आंध्र प्रदेश फैक्ट्री हादसे में 17 लोगों की मौत : कैसे भड़की अच्युतपुरम की फार्मा कंपनी में भीषण आग, जानिए पूरा घटनाक्रम

अनकापल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में की एक फार्मा कंपनी में बुधवार (21 अगस्त) को आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी को इलाज के लिए जिले के एनटीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अच्युतपुरम SEZ स्थित फार्मा कंपनी एस्किएंटिया के प्लांट में हुई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैसे हुआ ब्लास्ट
अनकापल्ली जिला कलेक्टर विजय कृष्णन ने बताया कि, अनकापल्ली जिले के अच्युतपुरम में एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में 21 अगस्त दोपहर 2:15 बजे आग लग गई। कारखाने में दो शिफ्टों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। घटना के समय ज्यादातर कर्मचारी लंच पर गए थे, इसलिए मौके पर कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी। अधिकारियों के मुताबिक, सॉल्वेंट ऑयल पहली मंजिल से दूसरी मंजिल पर पंप किया जा रहा था, तभी लीकेज हुआ और आग लग गई। इससे 500 किलोलीटर के कैपेसिटर रिएक्टर में ब्लास्ट हुआ। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, पहले कंपनी के रिएक्टर के पास आग दिखी, फिर तेज धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग के पहले फ्लोर का स्लैब ढह गया।




















