Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की 49 साल पुरानी तस्वीर वायरल, इस फिल्म में पहली बार किया था साथ काम

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस को बताते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पत्नी व अभिनेत्री जया बच्चन के साथ 49 साल पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक खास ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो अपनी पत्नी जया बच्चन को गले लगाते दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ बिग बी ने लिखा, ‘हमारी पहली फिल्म साथ में, बंसी और बिर्जु। 1 सितंबर को रिलीज हुई थी। 49 साल पहले।’ ये फोटो दोनों की यंग एज की याद दिलाती है। https://www.instagram.com/p/CTaU7kqi8D_/?utm_source=ig_web_copy_link

बेटी और नातिन ने किया कमेंट

इस तस्वीर पर अमिताभ बच्चन को फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की भी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। पोस्ट पर अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कमेंट किया है। इसके अलावा बेटी श्वेता ने लिखा- 'लव यू बोथ'।

बिग बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अभी बिग बी के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं और इनमें झुंड, ब्रह्मास्त्र, मे डे और गुड बाय शामिल है। इन सबके अलावा बिग बी फिल्म द इंटर्न में भी नजर आएंगे जो हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में बिग बी और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts