Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन तक: हाल ही में एडवर्टाइजमेंट को लेकर विवादों में रहे ये सेलेब्स, देनी पड़ गई सफाई

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स यूं तो फिल्मों के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। लेकिन, फिल्मों के अलावा वो विज्ञापन से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं। किसी भी प्रोडक्ट के विज्ञापन के जरिए ये कलाकार उसका प्रमोशन करने के साथ ही उस प्रोडक्ट का चेहरा बन जाते हैं। हालांकि, कई बार इन विज्ञापनों को करना इनके लिए मुसीबत बन जाती है। विज्ञापन की गुणवत्ता, संदेश या प्रस्तुत करने के तरीके को अक्सर कलाकार अनदेखा कर देते हैं। जिसकी वजह से कई बार कंपनी के साथ ही प्रमोशन करने वाले स्टार्स भी यूजर्स के निशाने पर आ जाते हैं। हाल ही में ऐसे कई विज्ञापन देखने को मिले हैं, जिसमें प्रोडक्ट, उसे पेश करने के तरीके या विज्ञापन के संदेश के कारण कई कलाकार विवादों में घिर गए हैं।   [caption id="attachment_5373" align="aligncenter" width="640"] आलिया भट्ट- मान्यवर[/caption]

आलिया भट्ट- मान्यवर

हाल ही में कपड़ों के ब्रैंड मान्यवर ने एक विज्ञापन रिलीज किया है, जिसमें कन्यादान की जगह अब कन्यामान (#KanyaMaan) की बात कही जा रही है। इस विज्ञापन में आलिया भट्ट को दुल्हन के रूप में तैयार किया गया था और कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। इसे लेकर ट्विटर पर मान्यवर का बहिष्कार करने का अभियान (#Boycott_Manyavar) छिड़ गया है। मान्यवर के मोहे कलेक्शन के तहत जारी किए गए इस विज्ञापन पर बहुत से लोग आपत्ति जता रहे हैं। साथ ही यूजर्स आलिया भट्ट को भी खूब ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने इस विज्ञापन को फेक फेमिनिज्म बताया है। [caption id="attachment_5374" align="aligncenter" width="600"] अमिताभ बच्चन- कमला पसंद[/caption]

अमिताभ बच्चन- कमला पसंद

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कमला पसंद का विज्ञापन किया है। अमिताभ बच्चन का एड सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की गई। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, फैंस को अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत का कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पसंद नहीं आया। ऐसे में अब नेशनल एंटी- टोबैको ऑर्गेनाइजेशन ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए एक्टर को ऑफिशियल लेटर भेजा गया है। जिसमें उनसे जल्द से जल्द इस एड कैंपेन को छोड़ने की बात कही गई है। [caption id="attachment_5375" align="aligncenter" width="720"] वरुण धवन- लक्स कोजी[/caption]

वरुण धवन- लक्स कोजी

बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता वरुण धवन भी बीते दिनों अपने एक कमर्शियल एड को लेकर विवादों में घिर गए थे। दरअसल, एक्टर लक्स कोजी के एक एड में नजर आए। इस एड के सामने आते ही यह विवादों में आ गया। इंटरनेट यूजर्स ने वरुण के लक्स कोजी वाले इस एड पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। विज्ञापन को अमूल माचो ने उन्हीं के एक एड का कॉपी बताया है। कंपनी का आरोप है कि वरुण धवन का यह कमर्शियल साल 2007 में आए उनके एड टोइंग अंडरवियर एड से मिलता- जुलता है। [caption id="attachment_5376" align="aligncenter" width="755"] कैटरीना कैफ- ऋतिक रोशन- जोमैटो[/caption]

कैटरीना कैफ- ऋतिक रोशन- जोमैटो

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता ऋतिक रोशन के फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के एक विज्ञापन पर भी काफी हंगामा हुआ था। दरअसल, एड में बताया गया था कि कैटरीना कैफ हो या फिर ऋतिक रोशन, उनके लिए हर कस्टमर स्टार है। लेकिन, लोगों ने इसके दूसरे एंगल को पकड़कर कंपनी के साथ-साथ कैटरीना आौर ऋतिक को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। [caption id="attachment_5372" align="aligncenter" width="600"] शाहरुख खान- डिज्नी प्लस हॉटस्टार[/caption]

शाहरुख खान- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

हाल ही में सामने आए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के एक एड 'सिवाय एसआरके' को लेकर विज्ञापन में नजर आए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सुर्खियों में आ गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने इस विज्ञापन के लिए 5 करोड़ की फीस ली थी, जिसके बाद इंटरनेट पर इसकी काफी चर्चा हुई। इससे पहले किंग खान अजय देवगन को उनके एक पान मसाला के एड को लेकर जमकर ट्रोल हुए थे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts