भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को दिए निर्देश

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अहम कदम उठाया है। मंत्रालय ने कई राज्यों को निर्देश दिया है कि वे 7 मई 2025 को युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करें। इसका उद्देश्य है नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरी सिस्टम को अलर्ट रखना।
मॉक ड्रिल में इन बिंदुओं पर दिया जाएगा जोर
गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, मॉक ड्रिल के दौरान इन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा-- हवाई हमले के अलर्ट पर सायरन बजाना
- नागरिकों, खासकर छात्रों को हमले के समय सुरक्षा के तरीकों की ट्रेनिंग देना
- ब्लैकआउट यानी सभी लाइटें बंद करना
- महत्वपूर्ण ठिकानों को हमले के समय छिपाना या सुरक्षित करना
- लोगों को जगह खाली कराने और निकासी की योजना पर अभ्यास करना











