बॉलीवुडमनोरंजन

विवादों के बीच ‘Pathan’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, ‘झूमे जो पठान’ में दीपिका संग झूमे किंग खान

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान की फिल्म ‘पठान’ के बेशरम रंग गाने पर हुए विवादों के बीच फिल्म का दूसरा गाना रिलीज किया गया है। जिसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। बात करें, फिल्म पठान की तो इसे 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

नए गाने में क्या है ?

सॉन्ग में शाहरुख खान लंबे अरसे बाद स्क्रीन पर फुल फॉर्म में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने में शाहरुख खान के संग दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। पठान का नया गाना ‘झूमे जो पठान’ आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगा। किंग खान जहां गाने में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस का ग्लैम अवतार लोगों को घायल कर रहा है। लंबे बाल, किलर स्वैग में थिरकते हुए किंग खान को देखना काफी मजेदार है। पार्टी सीजन के लिए ये सॉन्ग बिल्कुल परफेक्ट है।

शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री पसंद कर रहे लोग

पठान फिल्म का ये सॉन्ग अरिजीत सिंह, सुक्रीति कक्कड़ और विशाल-शेखर ने गाया है। वहीं लिरिक्स हैं कुमार के, म्यूजिक कंपोज किया है विशाल और शेखर ने, बोस्को-सीजर ने सिनेमेटोग्राफी की है। ‘झूमे जो पठान’ पर फैंस के जोरदार रिएक्शन आ रहे हैं। गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। फैंस ने शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है। पठान का ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड हो रहा है। गाने के आधे घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए हैं।

फैंस ने लगाई हेटर्स की क्लास

‘झूमे जो पठान’ गाने के बीच किंग खान के फैंस ने ट्रोलर्स की क्लास भी लगा दी है। एक शख्स ने लिखा- बायकॉट गैंग वाले भाई लोग प्लीज बताना इस गाने में क्या बायकॉट करना है। मैं 10 बार देख चुका हूं, कुछ मिल ही नहीं रहा। प्लीज मदद करें। दूसरे यूजर ने लिखा- भक्तों जाओ और देखो #JhoomeJoPathaan। फिर कोई मुद्दा ढूंढो बॉयकॉट के लिए, 2 पैसे भी मिल जाएंगे और कुछ काम भी वेले लोगों। शख्स ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो पठान का फर्स्ट डे शो देखेगा। यूजर लिखता है- ऑरेंज ब्लैक व्हाइट और कोई कंट्रोवर्सी मिले तो बताना हमें।

चार साल बाद कर रहे वापसी

शाहरुख खान करीब 4 साल बाद फिल्म ‘पठान’ में लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले आखिरी बार उन्हें बतौर लीड जीरो में देखा गया था। साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।वहीं, दीपिका की बात करें तो रणवीर सिंह की मूवी ‘सर्कस’ में स्पेशल डांस करेंगी। उनके पास ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ है। इसके साथ ही वह प्रभास के साथ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में भी नजर आएंगी।

‘बेशरम गाने’ पर क्यों हुआ विवाद ?

गाना ‘बेशरम रंग’ पर दीपिका के पहने गए कपड़ों पर विवाद है। गाने के एक सीन में दीपिका ने ऑरेंज बिकिनी पहनी है। इसे लोगों ने भगवा बिकिनी बताते हुए भावनाएं आहत होने की बात कही है। दीपिका की केसरिया बिकिनी पर हिंदू धर्मगुरुओं  और और राजनेताओं ने आपत्ति जताई है। हालांकि फिल्म के मेकर्स और कास्ट का विवाद पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button