PlayBreaking News

अमेठी में भीषण सड़क हादसा : पहले बुलेट को मारी टक्कर... फिर पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन महिलाओं सहित पांच की मौत

Follow on Google News
अमेठी में भीषण सड़क हादसा : पहले बुलेट को मारी टक्कर... फिर पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन महिलाओं सहित पांच की मौत
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो कार बुलेट बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भादर चौराहे के पास हुआ। सुल्तानपुर के इस्लामगंज गांव का निवासी अकबर के रिश्तेदार धरईमाफी गांव के कल्लू के भाई मट्टलू की एक दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अकबर परिवार वालों को लेकर बोलेरो से धरईमाफी में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान जामो भादर चौराहे के पास बोलेरो ने जामो की तरफ से आ रही बुलेट को टक्कर मार दी और फिर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर भावापुर गांव निवासी दुर्गेश उपाध्याय अपनी बहन वंदना और भांजे रुद्र को बुलेट से मुंशीगंज थाना क्षेत्र के अराड़ू पाठक का पुरवा गांव से अपने घर ले जा रहा था।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दुर्गेश उपाध्याय पुत्र राम अकबाल और उसकी बहन वंदना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय भांजा रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो सवार महिला शाहनूर (40) पत्नी जागीर खान, शबनम (35) पत्नी दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल और भेटुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। भेटुआ सीएचसी से रुद्र (4) पुत्र संतोष पाठक, अयान (11) पुत्र दिलशाद, अकबर (40) पुत्र बरकत, अरसद (6) पुत्र अकबर और अरमान (10) पुत्र रफीक को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। जहां रुद्र की मौत हो गई। ये भी पढ़ें- मोदी सरकार 3.0 के संभावित मंत्रियों की आ गई लिस्ट! शाह… राजनाथ, गडकरी को फिर मौका; MP के इन नेताओं को मिलेगी कैबिनेट में जगह
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts