VIDEO : अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, भाजपा पर हमला करने का आरोप

VIDEO : अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, भाजपा पर हमला करने का आरोप
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की, हंगामा करने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और स्मृति ईरानी पर आरोप लगाया। कांग्रेस ने दावा किया कि, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ये किया गया। घटना के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हंगामा करते हुए कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और कांग्रेस नेताओं को समझाकर मामला शांत कराया।

पुलिस के सामने की गई तोड़फोड़ : कांग्रेस प्रत्याशी

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार देर रात पौने 12 बजे के करीब गौरीगंज थाना क्षेत्र में हुई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि, वे उस समय दफ्तर के अंदर मौजूद थे। कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने भाजपा पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, पुलिस के सामने सब कुछ हुआ और वह देखती रही। कांग्रेस के लोग कार्यालय से बाहर पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए। https://twitter.com/psamachar1/status/1787346694394302473

हवा का रुख बदल गया है : सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने इसका वीडियो शेयर किया है। सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भाजपा के लोगों ने तोड़फोड़ की और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा रहा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई, पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भाजपाई गुंडागर्दी करते रहे। हवा का रुख बदल गया है, गाड़ियां तोड़ने से बात नहीं बनेगी भाजपाईयों!

अमेठी में BJP बुरी तरह हारने वाली है : कांग्रेस

वहीं कांग्रेस की ओर से एक पोस्ट में आरोप लगाया कि, 'यूपी के अमेठी में स्मृति ईरानी और BJP के कार्यकर्ता बुरी तरह डरे हुए हैं। सामने दिख रही हार से बौखलाए BJP के गुंडे लाठी-डंडों से लैस होकर अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अमेठी के लोगों पर भी जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल हैं। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस पूरी घटना के दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा। ये घटना गवाह है कि अमेठी में BJP बुरी तरह हारने वाली है। ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर होगी वोटिंग, MP के 3 बड़े दिग्गजों का तय होगा राजनीतिक भविष्य
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts