PlayBreaking News

UFO पर अमेरिका का सबसे बड़ा खुलासा!ट्रंप सरकार ने खोलीं सीक्रेट फाइलें, NASA मिशन की तस्वीरों से मचा हड़कंप

अमेरिका ने UFO और UAP से जुड़ी 160 से ज्यादा गोपनीय फाइलें सार्वजनिक की हैं। ट्रंप प्रशासन के आदेश पर जारी रिकॉर्ड में NASA अपोलो मिशन की तस्वीरें, सैन्य वीडियो और रहस्यमयी घटनाओं के दस्तावेज शामिल हैं। पेंटागन ने कहा कि जनता अब खुद तय करे कि इन घटनाओं का क्या मतलब है।
Follow on Google News
ट्रंप सरकार ने खोलीं सीक्रेट फाइलें, NASA मिशन की तस्वीरों से मचा हड़कंप

वॉशिंगटन डीसी। दुनिया भर में दशकों से चल रही UFO और एलियन जीवन की बहस अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। अमेरिका ने शुक्रवार को लंबे समय से गोपनीय रखी गई UFO फाइलों का पहला बड़ा हिस्सा सार्वजनिक कर दिया। ट्रंप प्रशासन के आदेश पर जारी किए गए इन दस्तावेजों में सैकड़ों वीडियो, तस्वीरें, सैन्य रिकॉर्ड और NASA मिशनों से जुड़ी बातचीत शामिल है। 

इन फाइलों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एलियन जीवन, रहस्यमयी उड़न वस्तुओं और अमेरिकी सरकार की जानकारी को लेकर बहस तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा NASA के अपोलो मिशनों से जुड़े रिकॉर्ड को लेकर हो रही है, जिनमें अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा चमकती चीजें देखने का दावा दर्ज है।

ट्रंप सरकार ने खोला ‘डिजिटल UFO वॉल्ट’

अमेरिकी युद्ध विभाग ने PURSUE कार्यक्रम के तहत एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका पूरा नाम है Presidential Unsealing and Reporting System for UAP Encounters। इस पोर्टल पर अब आम लोग UFO और UAP (Unidentified Anomalous Phenomena) से जुड़े रिकॉर्ड देख सकते हैं। सरकार ने war.gov/UFO नाम से एक सार्वजनिक डेटाबेस तैयार किया है, जहां बिना किसी विशेष अनुमति, लॉगिन या सुरक्षा मंजूरी के फाइलें देखी जा सकती हैं। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि, यह आधुनिक इतिहास में UFO से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की सबसे बड़ी पहल है।

Apollo मिशन के रिकॉर्ड ने बढ़ाई सनसनी

जारी दस्तावेजों में NASA के Apollo 11, Apollo 12 और Apollo 17 मिशन से जुड़ी तस्वीरें और ट्रांसक्रिप्ट शामिल हैं। एक तस्वीर में चांद की सतह के ऊपर आसमान में तीन रहस्यमयी बिंदु दिखाई देने का दावा किया गया है। वहीं Apollo 17 मिशन की बातचीत का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा चर्चा में है। ट्रांसक्रिप्ट में अंतरिक्ष यात्री मिशन कंट्रोल से कहते सुनाई देते हैं कि उनके अंतरिक्ष यान के आसपास चमकती चीजें दिखाई दे रही हैं।

एक ऑपरेटर ने कहा कि, कुछ चमकते कण या टुकड़े हमारे पास से गुजरते दिख रहे हैं। इसके जवाब में दूसरे अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि, मेरी खिड़की के बाहर कई चमकती चीजें दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे आतिशबाजी हो रही हो। इन रिकॉर्ड्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि NASA लंबे समय से कुछ जानकारियां छिपाता रहा है। हालांकि अमेरिकी सरकार ने अब तक किसी एलियन गतिविधि की पुष्टि नहीं की है।

160 से ज्यादा फाइलें और 400 घटनाओं का रिकॉर्ड

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर शुरुआती चरण में 160 से ज्यादा फाइलें अपलोड की गई हैं। इनमें 400 से अधिक UFO घटनाओं का दस्तावेजी रिकॉर्ड शामिल है। सरकार ने 28 डीक्लासिफाइड वीडियो और 14 हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं।

इनमें शामिल हैं-

  • 1940 के दशक की पुरानी UFO फुटेज
  • सैन्य पायलटों के रिकॉर्ड
  • इंफ्रारेड सेंसर वीडियो
  • FBI केस फाइलें
  • NASA मिशन ट्रांसक्रिप्ट
  • अमेरिकी नौसेना के F/A-18 सुपर हॉर्नेट विमानों से रिकॉर्ड फुटेज

सैन्य विमानों के पास दिखीं रहस्यमयी वस्तुएं

जारी दस्तावेजों में 1999 के नए साल की पूर्व संध्या पर FBI द्वारा ली गई तस्वीरें भी शामिल हैं। इनमें अमेरिकी सैन्य विमानों के आसपास कुछ रहस्यमयी वस्तुएं दिखाई देने का दावा किया गया है। एक डीक्लासिफाइड सैन्य रिपोर्ट में अधिकारी ने कहा कि उसने आसमान में तेज रफ्तार से आगे बढ़ती चमकती वस्तुएं देखीं। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से एक वस्तु को विमान के टारगेटिंग सिस्टम से करीब 20 सेकंड तक ट्रैक किया गया, लेकिन बाद में वह अचानक गायब हो गई।

Donald Trump

ओमान की खाड़ी का रहस्यमयी वीडियो भी आया सामने

नई फाइलों में ओमान की खाड़ी के ऊपर रिकॉर्ड की गई एक रहस्यमयी वस्तु की तस्वीर और वीडियो भी शामिल हैं। दावा किया गया है कि, 2024 में इंफ्रारेड सेंसर ने आंसू जैसी आकृति वाली तेज रफ्तार वस्तु को रिकॉर्ड किया था। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि, यह सिर्फ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और रिकॉर्ड हैं। इन्हें एलियन जीवन या UFO की पक्की पुष्टि नहीं माना जा सकता।

ट्रंप ने दिया था आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी 2026 में संघीय एजेंसियों को UFO और एलियन गतिविधियों से जुड़ी फाइलें जारी करने का आदेश दिया था। ट्रंप ने कहा था कि, सरकार को इन मामलों में अधिकतम पारदर्शिता रखनी चाहिए ताकि जनता खुद सच जान सके। फाइलें जारी होने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि, सरकार अब UFO और UAP से जुड़ी जानकारी जनता से छिपाना नहीं चाहती।

पेंटागन बोला- जनता खुद तय करे सच क्या है

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि, सरकार UFO मामलों में ज्यादा पारदर्शिता लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि, कई मामलों को अभी भी अनसुलझा माना गया है और सरकार अब निजी विशेषज्ञों तथा वैज्ञानिकों से भी सहयोग चाहती है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से कुछ दस्तावेजों के हिस्सों को ब्लैकआउट किया गया है ताकि सैन्य तकनीक और गवाहों की पहचान सुरक्षित रह सके।

Featured News

पहले भी सामने आ चुके हैं UFO वीडियो

पेंटागन इससे पहले भी कई UFO वीडियो जारी कर चुका है। हालांकि बाद की जांच में कई मामलों को सैन्य तकनीक, ड्रोन, मौसम संबंधी घटनाएं या कैमरा भ्रम बताया गया था। अमेरिकी सरकार ने फिर दोहराया है कि, अब तक एलियन जीवन या एलियन टेक्नोलॉजी का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

अभी और फाइलें होंगी जारी

अमेरिकी सांसदों और अधिकारियों ने कहा है कि, शुक्रवार को जारी दस्तावेज सिर्फ शुरुआत हैं। आने वाले हफ्तों में और भी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि, यह दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक UFO डेटाबेस बनने जा रहा है। अब सवाल यही है क्या इन फाइलों में सचमुच एलियन जीवन के संकेत छिपे हैं या फिर यह सिर्फ रहस्यमयी लेकिन सामान्य घटनाएं हैं? दुनिया की नजर अब अमेरिका की अगली UFO फाइलों पर टिकी है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts