Amazon Prime:अमेजन प्राइम वीडियो ने तैयार किया 60 नई फिल्मों-सीरीज का मास्टरप्लान

डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया अब सिर्फ कंटेंट की संख्या तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह बड़े प्रोडक्शन हाउसेज और स्टार पावर की ‘ब्रांड वैल्यू’ की जंग बन चुकी है। इसी कड़ी में अमेजन प्राइम वीडियो ने चैत्र नवरात्रि के मौके पर 2026 के लिए अपनी मेगा कंटेंट स्लेट पेश की है, जिसमें करीब 60 नई फिल्में और सीरीज शामिल हैं। इस लाइनअप में बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स, स्टार्स और क्रिएटर्स की मजबूत साझेदारी साफ दिखाई देती है।
राज और डीके की साख दांव पर लगी है
ओटीटी स्पेस में राज और डीके की पहचान थ्रिलर और डार्क ह्यूमर के लिए बनी है। 2026 में उनकी वापसी ‘फर्जी’ सीजन 2 के साथ होगी। इस बार शो में बड़े ट्विस्ट और संभावित क्रॉसओवर की चर्चा है, जो ओटीटी यूनिवर्स के लिए नया प्रयोग हो सकता है।
मध्यम वर्ग और ग्रामीण भारत की नब्ज: The Viral Fever का दबदबा
The Viral Fever (TVF) अपने रियलिस्टिक कंटेंट के साथ 2026 में भी मजबूत मौजूदगी दर्ज करेगा। ‘पंचायत’ सीजन 5 के जरिए मध्यमवर्गीय और छोटे शहरों की कहानियां फिर दर्शकों तक पहुंचेंगी। ‘एस्पिरेंट्स’ सीजन 3 को भी जबरदस्त रिसपॉन्स मिला है। जिसका निर्देशक दीपेश सुमित्रा जगदीश ने किया है।
धर्मा का ग्लैमर और रियलिटी का नया खेल
वहीं करण जौहर का ओटीटी मंच धर्माटिक एंटरटेनमेंट इस बार ओटीटी पर और आक्रामक रणनीति के साथ उतर रही है। रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को खुद करण जौहर होस्ट करेंगे, जबकि अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 शहरी दर्शकों को टारगेट करेगी।
ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट ने लिया प्रोड्यूसर अवतार
अब बड़े सितारे केवल एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कंटेंट क्रिएशन में भी उतर रहे हैं। ऋतिक रोशन की HRX Films ‘Storm’ और ‘Mess’ जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ डिजिटल डेब्यू कर रही है। वहीं आलिया भट्ट की एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ‘डोन्ट भी शाई’ के जरिए ओटीटी स्पेस में अपनी पकड़ मजबूत करने जा रही है।
पैन-इंडियन सिनेमा: साउथ का बढ़ता दबदबा
इस स्लेट में साउथ इंडियन सिनेमा का प्रभाव भी साफ नजर आता है। पीपुल मीडिया फैक्टरी की ‘G2: गुडाचारी 2’ में अदिवी शेष और इमरान हाशमी नजर आएंगे। यह फिल्म कई देशों में शूट की गई है, जो इसे इंटरनेशनल स्पाय थ्रिलर का रूप देती है।
ये भी पढ़ें: Bollywood: कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में प्रीति जिंटा की एंट्री, स्क्रिप्ट सुन हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एक्ट्रेस
बड़े प्रोजेक्ट्स पर एक नजर
- ऋतिक रोशन (HRX Films) – ‘Storm’ (सीरीज), ‘Mess’ (फिल्म)
- आलिया भट्ट (Eternal Sunshine) – ‘Don’t Be Shy’
- अनन्या पांडे – ‘Call Me Bae’ सीजन 2
- अली फजल – ‘Raakh’, ‘Mirzapur: The Movie’
- शाहिद कपूर – ‘फर्जी’ सीजन 2
- जितेंद्र कुमार – ‘पंचायत’ सीजन 5
- अदिवी शेष – ‘G2: गुडाचारी 2’
- विजय वर्मा – ‘मटका किंग’
ओटीटी का बदलता गेमप्लान
अमेजन प्राइम वीडियो की यह मेगा स्लेट साफ संकेत देती है कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स केवल कंटेंट लाइब्रेरी नहीं, बल्कि ‘ब्रांड-ड्रिवन एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम’ बन चुके हैं। जहां एक ओर सीक्वल्स और फ्रैंचाइजी सेफ गेम हैं, वहीं दूसरी ओर नए जॉनर, रियलिटी फॉर्मेट और पैन-इंडियन प्रोजेक्ट्स के जरिए ग्लोबल ऑडियंस को टारगेट किया जा रहा है।












