Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, हीरानंदानी अस्पताल में ली आखिरी सांस

मुंबई। अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। एक्टर की मां लंबे समय से बीमार थीं और कुछ दिनों पहले ही उन्हें मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट किया गया था। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मां की हेल्थ के लिए चिंता जताने वालों का शुक्रिया भी अदा किया था। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अक्षय ने मां के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट

अक्षय कुमार ने पोस्ट करते हुए लिखा- आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति। https://twitter.com/akshaykumar/status/1435451650408259592

फैंस से दुआओं के लिए की थी अपील

अक्षय कुमार कुछ हफ्तों से यूके में फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे। मां के आईसीयू में पहुंचने की खबर पर वह इंडिया वापस आए थे। अभिनेता ने हाल ही में फैंस से दुआओं की अपील की थी। उन्होंने कहा था, 'शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं। मेरी मां की सेहत के बारे मे पूछने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरे और परिवार के लिए यह बहुत कठिन वक्त है। आप सबकी हर प्रार्थना बहुत मददगार होगी। मदद के लिए शुक्रिया।' https://twitter.com/akshaykumar/status/1435218318726549510

फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं अरुणा भाटिया

अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। उन्होंने हॉलीडे, नाम शबाना और रुस्तम समेत कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। उनकी उम्र 77 साल के करीब थी और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अक्षय के पिता का बहुत पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में उनकी एक बहन भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts