अक्षरा सिंह ने की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात, चुनावी गलियारों में बड़ी खींचतान

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह विधानसभा चुनाव में आजमा सकती है हाथ, मीटिंग के बाद सुर्खियां तेज
Follow on Google News
अक्षरा सिंह ने की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात, चुनावी गलियारों में बड़ी खींचतान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद बिहार के गलियारों में नए नामों की चुनाम लड़ने की दस्तकें तेज हो रही है। मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के चुनावी मैदान में उतर सकती है। दरअसल उन्होंने बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह से मुलाकात की है। जिससे अटकलें तेज गई है।

    सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री से मिलते ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा..गिरिराज सिंह जी से आर्शीवाद मिला। पोस्ट अपलोड होते हि उनके चुनाव में लड़ने की संभावना का बिगुल दिख रहा है। वहीं पिछले दिनों एक्ट्रेस पवन कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की उसके बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।

    Twitter Post

    मैथिली ठाकुर ने भी दिए चुनावी पारी के संकेत

    लोकगीत को अपने सुरों से संजाने वाली भोजपुरी गायिका मैथिली ठाकुर ने गायन के साथ चुनावी पारी प्रारंभ करने की इच्छा जताई है। बीतें रविवार को उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर मैथिली के साथ खींची गई तस्वीरें शेयर की। जो काफी सुर्खियां बटौर रही है। 

    सोशल मीडिया यूजर्स बोलें पवन सिंह के खिलाफ मिले टिकट

    सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ तस्वीरों के पोस्ट होते ही यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। लेकिन ये मुलाकात सिर्फ ऐसी ही थी या इसके कुछ सियासी मायने है ये साफ नहीं हुआ है। लेकिन इस अभिनेत्रियों का लगातार नेताओं से मिलना कुछ बड़ा शंखनाद होता दिख रहा है।

    प्रशांत किशोर के मंच में दिखी थी झलक

    अक्षरा सिंह वर्ष 2023 में अपने पिता बिपिन सिंह के साथ जनसुराज के मंच पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने जुनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के जमकर तारीफों के पुल बांधे थे। इससे तस्वीरें साफ थी कि वो जनसुराज ज्वॉइन कर लेगी। लेकिन ये तस्वीरें मात्र मुलाकात तक ही सीमित थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि उनका पार्टी से नहीं जुड़ने चाहती। 

    People's Reporter
    By People's Reporter
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts