इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर में जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा की मजबूती बेईमानी में है; MP में विधानसभा चुनाव पूरी जिम्मेदारी से लड़ेंगे

हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार सुबह इंदौर पहुंचे। यहां पर बाणगंगा स्थित वह एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की समाधि पर माल्यार्पण करने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि बात अब दलित और आदिवासी की है।

बड़ा सवाल यह है कि संविधान बच पाएगा या नहीं, जो अधिकार हमें अंबेडकर के निर्मित संविधान में मिले हैं, वह रहेगा या नहीं। जिस तरह से निजीकरण पूरे देशभर में हो रहा है। एक समय में ईस्ट इंडिया कंपनी को ही सरकार बना दिया गया था। सरकार ऐसे कानून बना रही है कि सभी जगह निजीकरण ही हो रहा है। यदि सभी निजीकरण हो गया तो बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था उसका क्या होगा।

भाजपा लोगों को दिखा रही है झूठे सपने

भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को झूठे वादे दे रही है। आज देश में बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। किसानों को किसी प्रकार की कोई सुविधा देशभर में नहीं है। मुझे मध्य प्रदेश के किसानों के हाल तो नहीं मालूम, लेकिन उत्तर प्रदेश में सभी किसानों का गेहूं निजी कंपनियां ही खरीदती है। वहीं योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उत्तर प्रदेश का किसान का गेहूं निजी कंपनियां खरीद रही है और मुझे लगता है कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार है तो उनका अनाज भी निजी संस्थाएं खरीद रही होगी।

महंगाई पर भाजपा ने कभी बात नहीं की : यादव

भाजपा केवल बेईमानी पर ही मजबूत है वह किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती है। महंगाई के मुद्दे पर आज तक भाजपा ने किसी प्रकार की कोई बात नहीं की है। भाजपा सरकार महंगाई पर बात नहीं करना चाहती। सिलेंडर के दामों पर लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। डीजल पेट्रोल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। 5 वर्ष पहले आटे की कीमत क्या थी? और आज क्या कीमत है ? आप खुद आकलन लगाएं। जितना भी सामान महंगा हो रहा है, उसका मुनाफा किसके पास जा रहा है। यह भी सरकार को सोचना चाहिए।

मप्र में चुनाव लड़ेगी सपा

उन्होंने यह भी कहा कि सपा, मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव पूरी जिम्मेदारी के साथ लड़ेगी। हालांकि, सपा प्रमुख इस सवाल का जवाब टाल गए कि उनकी पार्टी राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें: VIDEO : जब तक भाजपा सत्ता में है, संविधान को खतरा रहेगा; इंदौर पहुंचकर बोले अखिलेश यादव

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button