Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में दोहराया अजमेर कांड, मुस्लिम युवकों ने नाम बदलकर की दोस्ती, फिर हिंदू छात्राओं से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे पैसे

भोपाल में दोहराया अजमेर कांड, मुस्लिम युवकों ने नाम बदलकर की दोस्ती, फिर हिंदू छात्राओं से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे पैसे
भोपाल में एक ही कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ मुस्लिम छात्रों ने अपनी पहचान छिपाकर हैवानियत की। आरोपियों ने छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया और उसके सहारे ब्लैकमेल किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो बनाकर एक के बाद एक कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

पहले दोस्ती की फिर दुष्कर्म

भोपाल के निजी कॉलेज में फरहान खान, साहिल खान और अली खान नाम के आरोपियों ने नाम बदलकर कई छात्राओं से दोस्ती की। इसके बाद उन्हें मिलने बुलाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दरिंदों ने पीड़िताओं को ब्लेकमेल किया, इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़कियों से हजारों रुपए भी ऐंठ लिए।

धर्म बदलने का डाला दबाव

तीनों पीड़िताओं ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपी उन पर धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाते थे। उन्हें शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। अब तक तीन पीड़ित छात्राओं ने सामने आकर केस दर्ज करवाया हैं।

कमिश्नर ने किया SIT का गठन

बागसेवनिया पुलिस ने 18 अप्रैल को केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने मामले की गंभीरता को देखते हुए का SIT गठन किया है। पुलिस ने इस मामले में रेप, पॉक्सो एक्ट, लव जिहाद समेत कई केस दर्ज किए है।

क्या हैं अजमेर दुष्कर्म कांड

बता दें कि 1992 में अजमेर में ऐसा ही कांड सामने आया था, जहां मुस्लिम युवकों ने एक कॉलेज की छात्रा को फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया जिसके बाद ब्लैकमेल कर उस पर शादी का दबाव डालने लगा। इस मामले के सामने आते ही अजमेर समेत पूरे राजस्थान में आक्रोशित प्रदर्शन किए गए। ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमला : ड्राइवर आदिल बना फरिश्ता, नमक की गलती और मोलभाव ने बचाईं कई लोगों की जान
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts