PlayBreaking News

Shaitaan : सिंघम के बाद शैतान के किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन, शेयर किया पहला पोस्टर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Follow on Google News
Shaitaan : सिंघम के बाद शैतान के किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन, शेयर किया पहला पोस्टर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 2024 अजय देवगन के लिए काफी शानदार होने वाला है। सिंघम और रेड फिल्म के ऑफिसर बनने के बाद अजय देवगन एक नए अवतार में दिखने वाले हैं। एक्टर अब शैतान बनकर धमाल मचाने आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की और ये भी बताया कि फिल्म किस दिन रिलीज होगी।

अजय देवगन की नई फिल्म का ऐलान

अजय देवगन ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है। फिल्म का टाइटल 'शैतान' है। फिल्म का फर्स्ट लुक टाइटल से एकदम मैच करता है। एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा – शैतान आपके लिए आ रहा है। हो जाइए तैयार।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'शैतान' के पोस्टर के साथ-साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म के बारे में जानें

फिल्म शैतान सुपरनेचुरल जॉनर स्टोरी पर बेस्ड मानी जा रही है। फिल्म का निर्देशन 'क्वीन', 'सुपर 30' और 'लूटेरा' जैसी फिल्में बना चुके विकास बहल कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक कर रहे हैं।

इन फिल्मों में भी दिखाई देंगे अजय देवगन

अजय देवगन इस साल कई बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 2024 अजय का साल होने वाला है। 'शैतान' के अलावा वह 'सिंघम 3', 'रेड 2, 'औरों में कहां दम था' और 'शराबी' में नजर आएंगे। खास बात ये है कि इन सभी फिल्मों में अजय के किरदार अलग-अलग हैं। 'सिंघम 3' में अजय पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगे। 'रेड 2' की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन, रवि तेजा और नोरा फतेही नजर आएंगे। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय एक इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। तब्बू के साथ 'औरों में कहां दम था' 26 अप्रैल 2024 को थिएटर में दस्तक देगी। ये भी पढ़ें - Annapoorani Controversy : ‘जय श्री राम’ लिखकर Nayanthara ने मांगी माफी, ‘अन्नपूर्णी’ फिल्म में भगवान राम का किया था अपमान!
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts