ऐश्वर्या राय स्टारर ‘पोन्नियिन सेलवन’ की शूटिंग खत्म, फिल्म की रिलीज डेट का हुआ खुलासा

Follow on Google News
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (Ponniyin Selvan) की शूटिंग खत्म हो गई है। ऐश्वर्या ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंटर पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बीते दिनों ऐश्वर्या फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश रवाना हुई थीं जहां सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब जब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई तो फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर के मुताबिक फिल्म 2022 की गर्मियों में रिलीज होने जा रही है।

शेयर किया पोस्टर

ऐश्वर्या के शेयर किए गए इस पोस्टर में सिर्फ एक तलवार दिखाई दे रही है। पोस्टर पर लिखा है कि फिल्म पूरी हो गई है। PS-1 अगले साल 2022 की गर्मियों में रिलीज होगी। साथ ही उन्होंने कैप्शन में कई तरह के इमोजी के साथ अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। फैन्स ने कमेंट कर बधाई और शुकामनाएं दीं, साथ ही कहा कि आपको पर्दे पर फिर से देखने का इंतजार नहीं कर सकते। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस मास्टरपीस का इंतजार है। [embed]https://www.instagram.com/p/CT_Ml3QIPxf/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

प्रकाश राज ने शेयर किया पोस्टर

ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में अभिनेता प्रकाश राज अहम भूमिका में हैं। उन्होंने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और लिखा- ‘इस खास फिल्म का हिस्सा बनना कमाल का रहा। जल्द आ रहा है...’

सेट से लीक हुई थी तस्वीर

फिल्म की लंबे समय से चर्चा चल रही है। बीते दिनों फिल्म के सेट से ऐश्वर्या की तस्वीर लीक हुई थी जिसमें उनका लुक महारानी की तरह है। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई है। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई थी। बता दें कि फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम नंदिनी और मंदाकिनी देवी (नंदिनी की मां) है।

अन्य कलाकार

ऐश्वर्या और प्रकाश राज के अलावा इसमें विक्रम, तृषा, कार्ति, जयम रवि, प्रभु, शोभिता धूलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी सहित अन्य कलाकार हैं। इस पीरियड फिल्म के लिए एआर रहमान ने संगीत दिया है। फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts