ताजा खबरराष्ट्रीयव्यापार जगत

‘उद्योग रत्न’ अवॉर्ड से सम्मानित होंगे रतन टाटा, महाराष्ट्र सरकार ने किया ऐलान

मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवॉर्ड देने का फैसला किया है। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने राज्य विधान परिषद को बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशिष्ट लोगों को दिए जाने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है।

इसके साथ ही मंत्री उदय सामंत ने बताया कि महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह विशिष्ट व्यक्तियों को दिए जाने वाले इस सम्मान को रतन टाटा को देने का फैसला गुरुवार को एक मीटिंग में किया गया था। मीटिंग में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उद्योग मंत्री की एक समिति के लोग शामिल थे।

रतन टाटा को अब तक मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स

  • पद्म विभूषण – 2008
  • पद्म विभूषण – 2000
  • CNN-IBN Indian of the Year in Business- 2006
  • आईएसीसी ने रतन टाटा को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – 4 अक्टूबर, 2020
  • लोकप्रिय उद्योगपति रतन टाटा को असम का सर्वोच्च -17 फरवरी, 2022
  • रतन टाटा को मिला ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – 28 अप्रैल, 2023

ये भी पढ़ें- Delhi Murder Case : मालवीय नगर में दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर लड़की पर रॉड से हमला, मौके पर दम तोड़ा; इलाके में फैली सनसनी

संबंधित खबरें...

Back to top button