ताजा खबरराष्ट्रीय

Air India की फ्लाइट में पैसेंजर का मोबाइल हुआ ब्लास्ट, हड़कंप मचा; उदयपुर में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। एअर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को पैसेंजर का मोबाइल ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद विमान में यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। राजस्थान के उदयपुर से एअर इंडिया के विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद अचानक एक यात्री के फोन में ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद विमान की उदयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मची

जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट 470 में मोबाइल में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तीन-चार यात्री तत्काल फ्लाइट से बाहर निकल आए और फ्लाइट में उड़ान भरने से मना कर दिया। लेकिन, जांच के बाद फिर फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

फ्लाइट में सवार थे 140 यात्री

एअर इंडिया की फ्लाइट 470 ने राजस्थान के उदयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान में 140 यात्री सवार थे। फ्लाइट के उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद एक यात्री के मोबाइल फोन की बैटरी फट गई। धामके से अन्य यात्री काफी डर गए, सुरक्षा की दृष्टि से पायलट ने उदयपर एयरपोर्ट अऑरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग के लिए संपर्क किया। जिसके बाद विमान को सुरक्षित लैंड करा दिया गया।

ये भी पढ़ें- एअर इंडिया की फ्लाइट में फिर बदसलूकी : पैसेंजर ने क्रू मेंबर पर किया हमला, फिर गाली गलौज कर की बदतमीजी…

संबंधित खबरें...

Back to top button