People's Update
Sunday, March 15, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 15, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पाक क्रिकेटर सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
    चुनाव में ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा वोटर: CEC ज्ञानेश कुमार
    चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी: CEC ज्ञानेश कुमार
    चार मई को आएंगे चुनाव परिणाम
    बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग
    असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव
    नेपाल में भारतीयों को लेकर जा रही बस पलटी, 7 की मौत; कई घायल
    UAE: फुजैराह पोर्ट पर तेल लोडिंग फिर हुई शुरू
    अरब देशों में नागरिक ठिकानों पर हमलों के पीछे इजरायल हो सकता है: ईरान
    LPG जमाखोरी पर सख्त सरकार, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी: रेखा गुप्ता
    ईरान जंग के बीच अमेरिका को इस देश ने दिया तगड़ा झटका
    तमिलनाडु में भाजपा का पावर गेम, थलापति विजय को 80 सीटें ऑफर की
    बंगाल चुनाव के लिए BJP की बड़ी रणनीति- ममता पर नहीं, TMC को साधेंगे
    कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
    5 राज्यों में चुनाव को लेकर शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    उरी में आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
    राजधानी दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज,आसमान में छाए बादल
    UAE को लेकर एअर इंडिया की एडवाइजरी, कई उड़ानें रद्द
    मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
    चित्तौड़गढ़ में ‘जौहर श्रद्धांजलि समारोह’ में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ
    सुरक्षा कारणों से अमेरिकी कर्मचारियों को ओमान छोड़ने का आदेश
    सुबह-सुबह बदला दिल्ली का मौसम, कई इलाकों में बारिश
    ईरान के खर्ग द्वीप पर फिर बरस सकते हैं बम, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए नए हमले के संकेत
    इराक की लानाज रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक, आग पर काबू लेकिन संचालन बंद
    अकासा एयर ने आज से फ्लाइट टिकट पर 199 से 1300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लागू किया
    मसूरी में शाही अंदाज में हुई कुलदीप-वंशिका की शादी
    राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने ओडिशा से 82 विधायक पारादीप भेजे
    PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
    राष्ट्रीय

    ‘आपने फ्यूल बंद क्यों किया…’ अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलटों के बीच आखिरी बातचीत, दोनों इंजन हुए बंद; 15 पेज की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

    Publish Date: 12 Jul 2025, 9:46 AM (IST)Updated On: 12 Jul 2025, 5:01 PM (IST)Reading Time: 13 Minute Read
    Follow on Google News

    अहमदाबाद। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दर्दनाक हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा 12 जुलाई को जारी की गई इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 15 पन्नों की इस रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए थे, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया।

    टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन बंद

    AAIB की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट AI171 ने दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज कुछ सेकंड बाद ही विमान के दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ स्थिति में चले गए, जिससे फ्यूल की सप्लाई बंद हो गई और दोनों इंजन बंद हो गए। यह सब कुछ केवल 1 सेकंड के अंतराल में हुआ।

    कॉकपिट में हुआ संवाद, दिखी भ्रम की स्थिति

    रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में हादसे से ठीक पहले दोनों पायलटों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड हुई।

    इसमें एक पायलट ने हैरानी से दूसरे से पूछा- “क्या तुमने इंजन बंद किया?”

    दूसरे पायलट ने जवाब दिया – “नहीं, मैंने ऐसा नहीं किया।”

    यह संवाद इस ओर इशारा करता है कि फ्यूल स्विच के बंद होने की वजह तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकती है या मानवीय भ्रम।

    क्रैश से पहले पायलट्स ने की इंजन रिस्टार्ट की कोशिश

    जांच रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पायलटों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और इंजन को दोबारा स्टार्ट करने के प्रयास किए। इंजन-1 ने कुछ हद तक प्रतिक्रिया दी लेकिन इंजन-2 पूरी तरह से स्टार्ट नहीं हो सका। विमान बहुत कम ऊंचाई पर था, इसलिए दोबारा ताकत नहीं पा सका और मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की इमारत से टकरा गया।

    रैम एयर टर्बाइन (RAT) हुई एक्टिवेट

    जैसे ही इंजन बंद हुए, विमान का आपातकालीन डिवाइस Ram Air Turbine (RAT) खुद-ब-खुद एक्टिवेट हो गया। यह डिवाइस तब चालू होती है जब विमान की मुख्य पावर सप्लाई फेल हो जाती है। RAT हवा की गति से बिजली और हाइड्रोलिक पावर उत्पन्न करती है ताकि विमान के नियंत्रण और नेविगेशन को कुछ समय तक चालू रखा जा सके।

    फ्यूल की गुणवत्ता सही, बर्ड हिटिंग और मौसम की भूमिका नहीं

    रिपोर्ट में बताया गया है कि ईंधन में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। बर्ड हिटिंग या मौसम खराब होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मौसम साफ था और दृश्यता सामान्य थी।

    पायलट्स थे पूरी तरह फिट और अनुभवी

    दोनों पायलट मेडिकल रूप से फिट थे। पायलट इन कमांड के पास 15,000 घंटे और को-पायलट के पास 3,400 घंटे का उड़ान अनुभव था। यह दर्शाता है कि हादसे में पायलट की दक्षता की कोई कमी नहीं थी।

    सिर्फ 32 सेकंड में हुआ हादसा

    पायलट ने टेकऑफ के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘Mayday Mayday Mayday’ का इमरजेंसी कॉल भेजा था। लेकिन विमान सिर्फ 32 सेकंड के लिए हवा में रहा और फिर गिरकर क्रैश हो गया।

    विमान का ब्लैक बॉक्स और डेटा रिकॉर्डिंग

    विमान के अगले हिस्से में लगा EAFR (Extended Airframe Flight Recorder) डेटा रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी रहा जबकि पिछला रिकॉर्डर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। अभी भी डेटा रिकवरी के लिए विशेष तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।

    हादसे में 260 लोगों की मौत

    इस हादसे में 241 यात्री, क्रू मेंबर, और 19 अन्य लोगों की मौत हुई। हादसे में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले लोग भी हताहत हुए। यह पहला मौका था जब ड्रीमलाइनर (Boeing 787-8) विमान पूरी तरह से नष्ट हुआ और इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई।

    अब तक नहीं दी गई कोई चेतावनी या एडवाइजरी

    AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में न तो बोइंग और न ही इंजन निर्माता GE को किसी प्रकार की चेतावनी या सिफारिश जारी की गई है। जांच अभी भी जारी है और अगली रिपोर्ट में तकनीकी विश्लेषण और विस्तृत निष्कर्ष सामने आ सकते हैं।

    एअर इंडिया और बोइंग का आधिकारिक बयान

    बोइंग और एअर इंडिया दोनों ने इस हादसे पर दुख जताया है और जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। एअर इंडिया ने कहा, “हम इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग दे रहे हैं।”

    AAIB ने बताया है कि, अभी इस मामले में कई तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। चश्मदीदों और एकमात्र बचे यात्री के बयान भी जांच में शामिल हैं। विशेषज्ञों की टीम विमान के मलबे, ब्लैक बॉक्स और इंजनों की गहन जांच कर रही है ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Fuel Shut Off

    Accident Report

    India Plane Crash

    Engine Failure

    Aviation Accident

    Pilot Conversation

    Ahmedabad Plane Crash

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    अमेरिकी सैन्य उड़ानों के लिए एयरस्पेस किया बंद

    स्विट्जरलैंड का चौंकाने वाला फैसला!अमेरिकी सैन्य उड़ानों के लिए एयरस्पेस किया बंद

    करियर का गलत चुनाव कर सकता है जिंदगी बर्बाद?

    12वीं खत्म और बच्चे फंसे!करियर का गलत चुनाव कर सकता है जिंदगी बर्बाद?

    नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना

    बुरहानपुर: नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना

    माता का पालकी पर आगमन, क्या देश-दुनिया पर पड़ेगा असर?

    अशुभ संकेत!माता का पालकी पर आगमन, क्या देश-दुनिया पर पड़ेगा असर?

    IIT बॉम्बे ने बदला हॉस्टल मेस का मेनू, तला खाना बंद, आइसक्रीम-मिल्कशेक शुरू

    LPG की कमी का असर :IIT बॉम्बे ने बदला हॉस्टल मेस का मेनू, तला खाना बंद, आइसक्रीम-मिल्कशेक शुरू

    होटल रिसेप्शनिस्ट का बीच सड़क से अपहरण, कार में घुमाकर की मारपीट; सीसीटीवी में कैद वारदात

    ग्वालियर:होटल रिसेप्शनिस्ट का बीच सड़क से अपहरण, कार में घुमाकर की मारपीट; सीसीटीवी में कैद वारदात

    पांच राज्यों में होने वाले हैं चुनाव, जानिए आचार संहिता के नियम, किन चीजों पर पाबंदी?

    चुनाव में कोई भी उल्लंघन भारी!पांच राज्यों में होने वाले हैं चुनाव, जानिए आचार संहिता के नियम, किन चीजों पर पाबंदी?

    पुजारियों और मुअज्जिनों का भत्ता बढ़ाया

    आचार संहिता लागू होने से पहले ममता का बड़ा फैसला!पुजारियों और मुअज्जिनों का भत्ता बढ़ाया

    11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल

    छत्तीसगढ़: 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल

    असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान:असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....