ताजा खबरराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बड़ा हादसा : बिल्ली को बचाने के लिए बायोगैस चेंबर में उतरे छह लोग, दम घुटने से पांच की मौत; एक घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां वाडकी गांव में देर रात एक खंडर कुएं (बायोगैस गड्ढे के रूप में इस्तेमाल होने वाले) में गिरी एक बिल्ली को बचाने के प्रयास में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं।

बिल्ली को बचाने के चक्कर में गई पांच की जान

अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, एक बिल्ली खंडर कुएं में गिर गई। छह लोगों ने उसे देखा और उसे बचाने के लिए सभी कुएं के अंदर गए। लेकिन कुएं में जाने के बाद उनका दम घुटने लगा। दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।

एक की हालत गंभीर

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, ” एक बिल्ली को बचाने की कोशिश में ये लोग परित्यक्त पशु अपशिष्ट में कूद गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था, वह बच गया। जो रस्सी उसने कमर पर बांध रखी थी उसी की मदद से उसे बचा लिया गया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।” बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद किए गए हैं।”

ये भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे में दूसरा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने वकीलों से हफ्ते में 5 बार मुलाकात की मांग ठुकराई 

संबंधित खबरें...

Back to top button