कृषि विवि के 522 छात्र रोपेंगे पौधे, डिग्री पूरी होने तक करेंगे देखभाल 

ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पहल की है। विवि के 522 छात्र कैंपस में पौधे लगाएंगे और डिग्री पूरी होने तक उनकी देखभाल भी करेंगे। इसके बाद विवि ग्रीन ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट योजना के तहत डिग्री के साथ सर्टिफिकेट देगा।
कृषि विवि के 522 छात्र रोपेंगे पौधे, डिग्री पूरी होने तक करेंगे देखभाल 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया विवि ग्वालियर, सीहोर, मंदसौर, इंदौर और खंडवा के कॉलेजों में बीएससी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में 522 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। विवि द्वारा इन सभी छात्रों को ग्रीन ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट योजना के अंतर्गत एक-एक पौधे रोपने का निर्देश जारी किया है। छात्र डिग्री पूरी होने तक पौधों की देखभाल करेंगे और उन्हें डिग्री के साथ ग्रीन ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। ग्रीन ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट योजना के पीछे विवि का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण जिम्मेदारी और सतत कृषि को बढ़ावा देना है।

    पौधा खराब होने या सूखने पर दूसरा लगाना होगा 

    यदि किसी छात्र द्वारा रोपा गया पौधा किन्हीं कारण से खराब या फिर सूख जाता है तो वह दूसरा पौधा भी कैंपस में रोप सकता है। कुछ छात्रों का कहना था रोज कैंपस में जाकर पौधों की देखभाल नहीं कर सकते हैं। क्योंकि इससे उनकी पढ़ाई में खलल पैदा होगा, इसलिए उन्होंने पौधों की देखभाल का दिन शनिवार तय किया है। इस दौरान विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।

    किस कॉलेज में कितने एडमिशन हुए

    •  कॉलेज        संख्या
    •  ग्वालियर    121
    •  इंदौर        128
    •  सीहोर        117
    •  खंडवा        081
    •  मंदसौर        075

    छात्रों को मिलेंगे सर्टिफिकेट

    पांचों कॉलेजों में सत्र 2025-26 में 522 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। ग्रीन ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट योजना के तहत छात्र पौधे रोपेंगे और डिग्री पूरी होने तक देखभाल करेंगे। छात्रों को डिग्री के साथ सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

    डॉ. मृदुला बिल्लौरे, डीएफए कृषि विवि ग्वालियर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts