Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रेमल के बाद असम-मणिपुर के 815 गांव बाढ़ की चपेट में, अब तक 11 लोगों की मौत

रेमल के बाद असम-मणिपुर के 815 गांव बाढ़ की चपेट में, अब तक 11 लोगों की मौत

गुवाहाटी। चक्रवाती तूफान रेमल के बाद से असम और मणिपुर में 815 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ और तूफान के कारण पिछले 48 घंटों में असम में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं मणिपुर में चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार की शाम को जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया कि प्रदेश के 11 जिलों में 560 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण राज्य के अलग-अलग जिलों में 187 राहत शिविर खोले गए हैं जिनमें 28 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी है।

इन राहत शिविरों में 5 हजार से अधिक छोटे बच्चे हैं और 47 गर्भवती महिलाएं रह रही हैं। सरकार की ओर से शुक्रवार को छह लोगों और शनिवार को एक व्यक्ति की जान गंवाने की बात कही गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान कछार और करीमगंज जिले में हुआ है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts