जबलपुरमध्य प्रदेश

कालीचरण के बाद अब तरुण मुरारी बापू ने दिया विवादित बयान, पुलिस ने किया मामला दर्ज

कालीचरण महाराज के बाद तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया है। नरसिंहपुर में तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को देशद्रोही बताया है। नरसिंहपुर स्टेशन गंज पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज किया है।

महात्मा गांधी को बताया देशद्रोही

दरअसल, नरसिंहपुर के छिंदवाड़ा रोड़ स्थित वीरा लॉन में श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम हो रहा था। इसमें कथावाचक के रूप में तरुण मुरारी बापू शामिल हुए थे। तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को लेकर कहा कि जो राष्ट्र के टुकड़े कर दें, वो कैसे राष्ट्रपिता हो सकता है, मैं उसका विरोध करता हूं वह देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी न तो महात्मा है न राष्ट्रपिता हो सकते बल्कि उन्होंने देश के टुकड़े कर दिए। वे देशद्रोही हैं उन्होंने अपने जीते जी भारत के टुकड़े करवा दिए। इसलिए उन्हें देशद्रोही कहा जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता की शिकायत पर केस दर्ज

सब इंस्पेक्टर विजय सेन के अनुसार यह मुकदमा यूथ कांग्रेस के नेता रोहित पटेल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। वहीं रोहित पटेल ने एसपी विपुल श्रीवास्तव को तरुण मुरारी की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन भी दिया है। पटेल ने कहा, तरुण मुरारी ने लोगों को गुमराह किया है। इसके लिए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहाकि तरुण मुरारी की बातों ने हमारी भावनाओं को आहत किया है। तरुण मुरारी ने देश के सबसे सम्मानित व्यक्ति का अपमान किया है।

कल एक भागवत कथा के दौरान महात्मा गांधी पर एक टिप्पणी की गई थी। इसकी रिकॉर्डिंग हमें उपलब्ध कराई गई। धारा 505(2) और 153 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उन्हें नोटिस दिया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना द्वारा की जा रही है।
– विपुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर (म.प्र.)

संबंधित खबरें...

Back to top button