Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IAS के बाद अब IPS का नंबर:MP में 20 जिलों के एसपी बदलने की तैयारी पूरी

आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची लगभग तैयार है और गृह विभाग इसे कभी भी जारी कर सकता है।
MP में 20 जिलों के एसपी बदलने की तैयारी पूरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज हो गया है। हाल ही में चार दिन पहले आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद अब पुलिस महकमे में भी बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची लगभग तैयार है और गृह विभाग इसे कभी भी जारी कर सकता है।

    पहले से ही तैयार है IPS ट्रांसफर लिस्ट

    जानकारी के अनुसार आईपीएस तबादला सूची पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों और व्यस्त कार्यक्रमों के चलते इसे जारी नहीं किया जा सका। अब आईएएस अधिकारियों के व्यापक फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में भी संतुलन और समन्वय बनाने के लिए तबादलों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस बार करीब 20 जिलों में पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की नई पदस्थापना की जाएगी।

    अनुभव और नई ऊर्जा का दिखेगा मिश्रण

    सरकार का फोकस कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर है। यही वजह है कि इस बार तबादलों में अनुभव और नई ऊर्जा का मिश्रण देखने को मिल सकता है।

    ये भी पढ़ें: मप्र में भोपाल, सागर, मंडला, नर्मदापुरम समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले, 12 अन्य अफसरों के भी ट्रांसफर

    IPS लिस्ट में दिखेंगा एक्सपेरिमेंट

    सूत्रों की मानें तो 2020 बैच के करीब पांच आईपीएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौंपी जा सकती है। वर्तमान में 2019 बैच के कई अधिकारी पहले से एसपी पद पर कार्यरत हैं, ऐसे में अब नए अधिकारियों को भी फील्ड में मौका देने की तैयारी है। इसके अलावा प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है, जिससे प्रशासनिक अनुभव का बेहतर उपयोग हो सके।

    संभावित तबादलों की बात करें तो कई जिलों के मौजूदा एसपी बदले जा सकते हैं। इनमें शाजापुर, शिवपुरी, डिंडौरी, मंडला, छतरपुर,झाबुआ, बुरहानपुर, निवाड़ी और नीमच जैसे जिले शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं दमोह, सिवनी, आगर मालवा, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। चर्चा यह भी है कि कुछ छोटे जिलों में कार्यरत अधिकारियों को बड़े जिलों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    ये भी पढ़ें: MP IPS Transfer List 2026 मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले जल्द, कई जिलों में बदलेंगे एसपी, लिस्ट तैयार

    DIG बने अफसर, खाली होंगे SP के पद

    हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नति मिलने के बाद भी यह फेरबदल और जरूरी हो गया है। पदोन्नत अधिकारियों की जगह नए एसपी की नियुक्ति की जाएगी, जिससे कई जिलों में नेतृत्व बदलना तय माना जा रहा है।

    इसके अलावा हाल में प्रमोट हुए कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।

    नजर गृह विभाग की सूची पर

    अब सभी की नजर गृह विभाग की उस सूची पर टिकी है, जिसके जारी होते ही प्रदेश के कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक पदभार संभालते नजर आएंगे।

    Jitendra Sharma
    By Jitendra Sharma

    Latest Posts